Kabul attack: तालिबान-ISIS की जंग की वजह बनी पोर्न स्टार! काबुल में बड़े हमले की धमकी

काबुल: अमेरिकी पोर्न स्टार व्हिटनी राइट की अफगानिस्तान यात्रा से ISIS भड़क गया है। संगठन ने तालिबान को ‘गद्दार’ बताते हुए काबुल एयरपोर्ट और संस्कृति मंत्रालय पर आत्मघाती हमले की धमकी दी है। तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Kabul attack: अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट (ISIS-K) के बीच जंग छिड़ सकती है! वजह बनी है एक अमेरिकी पोर्न स्टार की अफगानिस्तान यात्रा, जिसने आतंकवादी संगठन ISIS को बुरी तरह भड़का दिया है। ISIS ने तालिबान पर ‘इस्लामी शरिया’ के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए काबुल में आत्मघाती हमले की धमकी दे डाली है। इसका खुलासा ISIS की नई पश्तो पत्रिका में हुआ है, जिसमें उसने काबुल हवाई अड्डे और तालिबान के संस्कृति मंत्रालय को निशाना बनाने की बात कही है।

तालिबान पर बरसे ISIS के आतंकी, बताया ‘अमेरिका का गुलाम’

ISIS ने अपनी पत्रिका में दावा किया कि तालिबान अपने ‘झूठे भगवान’ अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए इस्लामी शरिया कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। संगठन ने कहा कि तालिबान को अब सिर्फ दुनिया में मशहूर होने की भूख है, ठीक वैसे ही जैसे सीरिया के ‘गद्दार भाई’ जोलानी को थी। बता दें कि अबु मोहम्मद अल-जोलानी पहले अल-कायदा का हिस्सा था और अब तुर्की समर्थित संगठन का प्रमुख है।

Kabul
Kabul

ISIS का आरोप है कि तालिबान ने अमेरिकी पोर्न स्टार व्हिटनी राइट को न केवल अफगानिस्तान में घुमाया, बल्कि उसे सुरक्षा भी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हिटनी ने अफगानिस्तान में कई स्थानों का दौरा किया, यहां तक कि वह ऐसी जगह भी पहुंची जहां आम महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। उसने खतरनाक अमेरिकी हथियारों के साथ फोटो खिंचवाए, और तालिबान लड़ाके उसे गाइड कर रहे थे। ISIS के अनुसार, यह तालिबान की कथनी और करनी का अंतर उजागर करता है।

निशाने पर काबुल एयरपोर्ट और संस्कृति मंत्रालय!

ISIS-K ने अपनी पत्रिका में नए टारगेट का भी खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS अब तालिबान को सबक सिखाने के लिए बड़ा हमला करने की फिराक में है। बताया जा रहा है कि काबुल हवाई अड्डा और तालिबान का संस्कृति मंत्रालय उनके निशाने पर हैं। संगठन यहां आत्मघाती हमला करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले भी ISIS-K तालिबान सरकार के मंत्रालयों पर हमले कर चुका है। कुछ महीने पहले अफगानिस्तान में हुए हमलों में तालिबान के कई मंत्री और अधिकारी मारे गए थे। अब माना जा रहा है कि एक और बड़े हमले की योजना बन रही है, जिससे अफगानिस्तान में एक बार फिर खूनखराबा हो सकता है।

तालिबान ने दी कड़ी चेतावनी, ‘हर हमले का देंगे जवाब’

ISIS की धमकी के बाद तालिबान ने भी मोर्चा संभाल लिया है। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और कोई भी आतंकी संगठन यहां अराजकता नहीं फैला सकता। तालिबान ने चेतावनी दी कि अगर ISIS ने काबुल में हमला करने की कोशिश की, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

इस बीच, व्हाइट हाउस और अमेरिकी खुफिया एजेंसियां भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। यदि ISIS और तालिबान में संघर्ष बढ़ता है, तो अफगानिस्तान फिर से आतंकवाद का गढ़ बन सकता है।

यहां पढ़ें: Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान में धमाल, दुबई में बेहाल, कुछ ऐसा रहा है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
Exit mobile version