Monday, November 16, 2026 7:23 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Shutdown Air Travel: अमरीकन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Shutdown Air Travel: अमरीकन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

अमेरिका में सरकारी शटडाउन के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी से हवाई यात्रा चरमराई हुई है। अब तक 2,000 उड़ानें रद्द और 7,000 में देरी हुई है। कई एयरपोर्ट्स पर टर्मिनल बंद हैं।

by SYED BUSHRA
11/11/2025

US Government Shutdown Hits Air Travel:अमेरिका में जारी सरकारी शटडाउन ने अब हवाई यात्राओं को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की भारी कमी के चलते उड़ानों का संचालन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार शाम लगभग पांच बजे (पूर्वी समय) तक देश के भीतर, अमेरिका आने-जाने वाली 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं।
अमेरिकी सरकारी एजेंसी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने इसकी पुष्टि की है।

7,000 उड़ानों में देरी, कई टर्मिनल बंद

सीएनएन ने फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटअवेयर के हवाले से बताया कि रद्द उड़ानों के अलावा 7,000 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं।FAA ने बताया कि उड़ानों में चार प्रतिशत की अनिवार्य कटौती की गई है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।।न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, अटलांटा, शिकागो, डलास-फोर्ट वर्थ, नैशविले, ऑरलैंडो, ऑस्टिन और फीनिक्स जैसे बड़े शहरों के कई टर्मिनल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

शनिवार को भी रद्द हुई थीं 1,500 उड़ानें

इससे पहले शनिवार को भी स्थिति बेहद खराब रही थी। उस दिन 1,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 6,600 उड़ानें देरी से चलीं।
FAA ने स्वीकार किया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और फेडरल सिक्योरिटी स्क्रीनर्स को समय पर वेतन न मिलने की वजह से स्टाफ की भारी कमी हो गई है, जिसके कारण हवाई संचालन पर बुरा असर पड़ा है।

RELATED NEWS

No Content Available

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट्स पर चार घंटे की देरी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के तीन प्रमुख एयरपोर्ट्स नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल, ला गार्डिया, और जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों के आगमन और प्रस्थान में औसतन चार घंटे की देरी दर्ज की गई।
इसके साथ ही यात्रियों की लंबी कतारें, टिकट कैंसलेशन और भीड़भाड़ ने हालात को और मुश्किल बना दिया है।

परिवहन सचिव की चेतावनी

अमेरिका के परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी है कि अगर गतिरोध जल्द खत्म नहीं हुआ, तो उड़ानों में कटौती 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आगाह किया है कि अगर शटडाउन जारी रहा, तो हवाई यात्रा पूरी तरह ठप पड़ सकती है और लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

Delhi Pollution Crisis: दिल्ली की हवा फिर हुई ज़हरीली छाया घना स्मॉग, स्कूलों में बाहरी गतिविधियां बंद

UP

आतंकियों का यूपी कनेक्शन उजागर: लखनऊ और लखीमपुर से जुड़ रहे ISKP के तार, सीएम योगी ने दिए हाई अलर्ट के आदेश

Bhutan में PM मोदी का स्वागत, कई अहम समझौतो पर हो सकती है चर्चा

POPULAR POST

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026
Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Census Update : यूपी में डिजिटल जनगणना शुरू, घर बैठे देने होंगे सवालों के जवाब; जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

November 16, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India