Sunday, November 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

US Tariff War: भारत पर भड़का व्हाइट हाउस, ट्रंप बोले- “हमें लूटा गया”… शराब पर 150% टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर में भारत भी निशाने पर है। व्हाइट हाउस ने भारत पर अमेरिकी शराब पर 150% टैरिफ लगाने का आरोप लगाया है, जबकि कनाडा और जापान को भी अन्यायपूर्ण टैरिफ के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 12, 2025
in Latest News, विदेश
Trump
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

US Tariff War: दुनियाभर में ट्रेड वॉर का दौर शुरू हो चुका है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर कई देशों पर दिखाई देने लगा है। हाल ही में व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत में अमेरिकी शराब पर लगाए जाने वाले 150% टैरिफ का मुद्दा उठाया गया। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत सहित कई देश अमेरिका पर भारी टैरिफ लगा रहे हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकियों के साथ धोखा कर रहा है, जबकि भारत अमेरिकी शराब पर 150% का टैरिफ वसूल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने जापान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वहां चावल पर 700% का टैरिफ है।

व्हाइट हाउस का सख्त बयान

US व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका और अमेरिकियों के साथ कई देश धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कनाडा पर स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर टैरिफ को दोगुना कर 50% करने की घोषणा का भी समर्थन किया। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पारस्परिकता में विश्वास करते हैं और निष्पक्ष व्यापार की नीति अपनाना चाहते हैं।

RELATED POSTS

US

US deportation: अमेरिका से 119 भारतीयों की जबरन वापसी! आज रात अमृतसर में उतरेगा विमान, क्या पड़ेगा मोदी के दौरे का असर?

February 15, 2025
Adani Group

Adani Shares: अमेरिकी में गिरफ्तारी वॉरेंट के बाद गिरा अडानी का व्यापार, हजारों करोड़ के शेयर धड़ाम

November 21, 2024

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिकी पनीर और बटर पर कनाडा ने लगभग 300% का टैरिफ लगाया है, जो कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। साथ ही भारत और जापान द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर भारी शुल्क लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। भारत द्वारा अमेरिकी शराब और कृषि उत्पादों पर क्रमशः 150% और 100% का टैरिफ लगाए जाने पर भी व्हाइट हाउस ने नाराजगी जाहिर की।

भारत पर आरोप और ट्रंप का बयान

US व्हाइट हाउस ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी शराब पर 150% का टैरिफ लगाने से केंटकी बोरबॉन के निर्यात में बाधा उत्पन्न हो रही है। लेविट ने कहा कि भारत के अलावा जापान भी अमेरिकी चावल पर 700% का टैरिफ वसूल रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका को दशकों से लूटा गया है और अब समय आ गया है कि हम अपनी हकदारी की वापसी करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के हर देश और कंपनी से लूटा गया है और अब इसका जवाब देने का समय आ गया है।

ट्रेड वॉर का बढ़ता प्रभाव

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल मचा दी है। कनाडा के साथ US टैरिफ विवाद के बाद अब भारत और जापान भी निशाने पर आ गए हैं। जहां एक ओर कनाडा पर स्टील और एल्युमिनियम पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला हुआ है, वहीं दूसरी ओर भारत के खिलाफ भी कदम उठाने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की टैरिफ वॉर से अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका की ओर से लगातार उठाए जा रहे कड़े कदम यह संकेत देते हैं कि आने वाले दिनों में और भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ऐसे में भारत समेत अन्य देशों को अपनी व्यापार नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

यहां पढ़ें: संभल मस्जिद मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष की मांग को मिली मंजूरी
Tags: US
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

US

US deportation: अमेरिका से 119 भारतीयों की जबरन वापसी! आज रात अमृतसर में उतरेगा विमान, क्या पड़ेगा मोदी के दौरे का असर?

by Mayank Yadav
February 15, 2025

US deportation: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के डिपोर्टेशन का सिलसिला तेज हो गया है। अमेरिका से...

Adani Group

Adani Shares: अमेरिकी में गिरफ्तारी वॉरेंट के बाद गिरा अडानी का व्यापार, हजारों करोड़ के शेयर धड़ाम

by Mayank Yadav
November 21, 2024

Adani Shares: अमेरिका में अडानी ग्रुप के खिलाफ लगे आरोपों के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में एक...

भारत की ताकत का अमेरिका ने माना लोहा, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की तारीफ

Chandrayaan-3: भारत की ताकत का अमेरिका ने माना लोहा, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की तारीफ

by Saurabh Chaturvedi
August 24, 2023

नई दिल्ली। भारत की ताकत का लोहा आज पूरा दुनिया मान रहा है. अमेरिका भी इसमें पीछे नहीं है. अमेरिका...

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कसा Modi पर तंज, कहा- ‘पीएम मोदी को भगवान के साथ बिठा दें, तो उन्हें भी समझा देंगे…’

by Juhi Tomer
May 31, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका दौरे पर है। वहीं भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए...

American Airlines: फ्लाइट में फिर से पेशाबकांड,एक पैसेंजर ने साथ बैठे यात्री पर किया टॉयलेट, पूछने पर दी ये सफाई

by Juhi Tomer
March 5, 2023

अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने ही...

Next Post
IPL Ads

IPL में शराब और तंबाकू विज्ञापनों पर प्रतिबंध, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Balochistan

Balochistan Train Hijack: भारत पर शहबाज सरकार का बड़ा आरोप, अफगानिस्तान को दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version