रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कसा Modi पर तंज, कहा- ‘पीएम मोदी को भगवान के साथ बिठा दें, तो उन्हें भी समझा देंगे…’

by Juhi Tomer
मई 31, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका दौरे पर है। वहीं भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। लेकिन कुछ भी काम नहीं आया और यात्रा का प्रभाव बढ़ गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि ‘भारत जोड़ो का विचार हर किसी के दिल में है। इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए देश की राजनीति के बारे में बात की और भारतीय जनता पार्टी समेत आरएसएस पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, राजनीति के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है उन्हें ये नियंत्रित कर रहे हैं।

भगवान से भी ज्यादा जानते हैं मोदी

इसी के साथ राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं। भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। यहां राहुल ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रहमांड कैसे काम करता है. सही?

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

मुझे लगा ही था भारत जोड़ो यात्रा आसान नहीं थी- राहुल गांधी

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव को लोगों के साथ शेयर करते हुए कहा, मैंने जब ये यात्रा शुरू थी तो 5-6 दिन बाद महसूस हुआ कि ये यात्रा आसान नहीं होगी। हजारों किलोमीटर की यात्रा को पैदल तय करना बेहद मुश्किल दिख रहा था, लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था। उन्होंने बताया मैं, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक रोजाना 25 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे थे। तीन हफ्ते बाद मुझे लगा कि मैं अब थक नहीं रहा हूं। मैंने लोगों से भी पूछना शुरू किया कि क्या वो थकान महसूस कर रहे हैं? लेकिन किसी ने इसका जवाब हां में नहीं दिया। उन्होंने कहा, उस यात्रा में केवल कांग्रेस नहीं चल रही थी बल्कि पूरा भारत कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा था। राहुल ने आगे कहा, कांग्रेस के साथ अच्छी बात ये है कि हम सबके साथ हैं. कोई आकर कुछ बोलना चाहता है तो हम उसे सुनते हैं। हम गुस्सा नहीं होते ये हमारा नेचर है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के बाद लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, ‘बीजेपी मीटिंग में ऐसा सवाल-जवाब का सिलसिला नहीं होता।’

 

 

Tags: americaamerica newsamit shahbharat jodo yatraBJPJP NADDAnarendra modiPM ModiPM Modi Newsrahul america tourRahul GandhiRahul Gandhi in US"Rahul Gandhi Newsrahul on pm modirahul us tourRajnath SinghUS
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

Smriti Irani ने पीएम मोदी को लेकर कही भावुक बात, इंटरव्यू में PM Modi के कामो की सराहना

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Smriti Irani Interview: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत की मेजबानी में 12...

Next Post

Whatsapp जल्द ही कंपनी अपने ऐप में इन दो शानदार अपडेट को करेगी रोलआउट

Viral Video: नहर के धनाराघाट पुल पर दिखा बाघ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist