सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

US Visa Ban: पाकिस्तान सहित कौन से 75 देशों की अमेरिका में इंट्री बंद, वीजा पर लगाई रोक, क्या भारत को मिली राहत

अमेरिका ने पब्लिक चार्ज की आशंका के चलते 75 देशों के वीजा पर रोक लगा दी है। 21 जनवरी से लागू इस फैसले में भारत शामिल नहीं है, जबकि स्क्रीनिंग नियम और सख्त किए गए हैं।

by SYED BUSHRA
जनवरी 15, 2026
in विदेश
US visa ban on 75 countries list
Share on FacebookShare on Twitter

US Visa Ban on 75 Countries:अमेरिका ने बुधवार, एक बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए 75 देशों से आने वाले आवेदकों की वीजा प्रोसेसिंग पूरी तरह रोक दी है। यह कदम पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की इमिग्रेशन नीति का हिस्सा बताया जा रहा है। इस फैसले के पीछे मुख्य वजह उन लोगों पर कड़ी नजर रखना है, जिनके अमेरिका जाकर सरकारी मदद यानी पब्लिक चार्ज पर निर्भर होने की आशंका है।

कब से लागू होगी पाबंदियां

यह पाबंदियां 21 जनवरी से लागू होंगी और इन्हें अनिश्चित समय तक जारी रखा जाएगा।
ट्रंप प्रशासन का मानना है कि अमेरिका में आने वाले हर व्यक्ति को खुद के खर्च उठाने में सक्षम होना चाहिए। प्रशासन का कहना है कि ऐसे आवेदक, जिनके पास पर्याप्त आय, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रमाण नहीं हैं, वे आगे चलकर अमेरिकी वेलफेयर सिस्टम पर बोझ बन सकते हैं। इसी सोच के तहत वीजा नियमों को और सख्त किया गया है।

RELATED NEWS

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

सितम्बर 21, 2026
Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सितम्बर 21, 2026

दूतावासों को भेजे गए क्या निर्देश

रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले को लेकर अमेरिकी दूतावासों को एक आधिकारिक ज्ञापन भेजा गया है। इसमें साफ निर्देश दिए गए हैं कि मौजूदा इमिग्रेशन कानूनों के तहत ऐसे आवेदकों को वीजा देने से इनकार किया जाए, जिनमें पब्लिक बेनिफिट्स पर निर्भर रहने का जोखिम दिखे। यह कदम ट्रंप प्रशासन के उस व्यापक इमिग्रेशन अभियान का हिस्सा है, जो उनके पद संभालने के बाद से लगातार चल रहा है। अब अमेरिका का संबंधित विभाग वीजा स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा करेगा।

किस किस पर लगा प्रतिबंध

इस प्रतिबंध की सूची में ईरान, रूस, अफगानिस्तान, इराक, नाइजीरिया और ब्राजील जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, सोमालिया, मिस्र, थाईलैंड और यमन भी इस लिस्ट में हैं। सोमालिया पहले से ही अमेरिकी एजेंसियों की कड़ी निगरानी में रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के मुताबिक, अमेरिका अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल उन लोगों को रोकने के लिए करेगा, जो अमेरिकी जनता की सुविधाओं का गलत फायदा उठाते हैं। राहत की बात यह है कि भारत को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में ही ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों को नए स्क्रीनिंग नियम लागू करने के निर्देश दे दिए थे। इन नियमों के तहत आवेदक की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, अंग्रेजी भाषा की समझ, आर्थिक स्थिति और लंबे समय तक इलाज की संभावित जरूरत जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। अगर किसी आवेदक में इन आधारों पर जोखिम पाया गया, तो उसका वीजा खारिज किया जा सकता है।
इस फैसले से उन देशों के लोगों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जो पढ़ाई, नौकरी या अन्य कारणों से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि यह सख्ती कितने समय तक बनी रहती है और इसमें कोई बदलाव होता है या नहीं।

Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

Tata Aeris: टिगोर की जगह आ रही नई नई कार, जाने इन फीचर के साथ कब होगी लॉन्च

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Car Launch 2026: भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान को नए अवतार में पेश करने जा रही...

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Allu Arjun Raaka: रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। निर्देशक एटली...

NPS Swasthya: अब रिटायरमेंट सेविंग्स के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी जानें नए नियम और फायदे

NPS Swasthya: अब रिटायरमेंट सेविंग्स के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस भी जानें नए नियम और फायदे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 21, 2026

NPS Swasthya: पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने NPS Swasthya को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इस योजना में रिटायरमेंट के...

Dubai Ruler के छोटे भाई शेख अहमद का निधन, दुबई में 10 दिन का राजकीय शोक घोषित हुआ

Dubai Ruler के छोटे भाई शेख अहमद का निधन, दुबई में 10 दिन का राजकीय शोक घोषित हुआ

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2026

संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद...

Home Guard भर्ती दौड़ के बाद युवक की हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में दम घुटने पर उठे गंभीर सवाल

Home Guard भर्ती दौड़ के बाद युवक की हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में दम घुटने पर उठे गंभीर सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2026

लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में शामिल अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत का मामला अब गंभीर सवालों में घिर...

Next Post
Delhi-NCR RBI Report 2025

अमीरों का नया अड्डा: बैंक में पैसा जमा करने में नोएडा ने गाड़े झंडे, लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश!

Ghaziabad telegram online job fraud

Syber froud: ठगों ने फेंका अनोखा जाल, नौकरी के बाद जमा पूंजी गवाई, कौन सा झांसा देकर लाखो ठगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In