Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Syber froud: ठगों ने फेंका अनोखा जाल, नौकरी के बाद जमा पूंजी गवाई, कौन सा झांसा देकर लाखो ठगे

Syber froud: ठगों ने फेंका अनोखा जाल, नौकरी के बाद जमा पूंजी गवाई, कौन सा झांसा देकर लाखो ठगे

गाजियाबाद में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर एक दंपति से 3.68 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
15/01/2026
Ghaziabad telegram online job fraud

Ghaziabad Online Fraud Case:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। वेव सिटी इलाके की आदित्य वर्ल्ड सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक पति-पत्नी को मीठी बातों और आसान कमाई के लालच में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। यह ठगी टेलीग्राम ऐप के जरिए की गई, जहां पार्ट टाइम काम के नाम पर निवेश कराया गया।

कैसे हुई ठगी क्या है पूरा मामला

पीड़ित दंपति मनोज उपाध्याय और उनकी पत्नी अंजली शर्मा पहले नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद दोनों घर बैठे कोई ऑनलाइन पार्ट टाइम काम तलाश रहे थे, ताकि खर्च चलाया जा सके। इसी दौरान उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को मीशो ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा बताया गया।

ग्रुप में बताया गया कि ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर कमीशन दिया जाएगा। शुरुआत में उनसे सिर्फ 100 रुपये लगवाए गए। टास्क पूरा करने के बाद उन्हें 200 रुपये वापस मिले। इसके बाद 500 रुपये लगाने पर 1,000 रुपये दिए गए। छोटे-छोटे मुनाफे देखकर दंपति का भरोसा बढ़ता चला गया और वे लगातार ज्यादा रकम लगाने लगे।

RELATED NEWS

SP प्रोटोकॉल की डीपी लगाकर CO से मांगा अमेजान का गिफ्ट बाउचर, ठगों ने SSP और DM को भी नहीं बख्शा

September 9, 2022

धीरे-धीरे टास्क की संख्या बढ़ती गई और निवेश की रकम भी हजारों से लाखों में पहुंच गई। कुछ समय बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर भुगतान रोक दिया। जब मनोज और अंजली ने टेलीग्राम ग्रुप में मौजूद कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उनसे कहा गया कि 20 टास्क पूरे करने पर सारा पैसा वापस मिल जाएगा।

दंपति ने किसी तरह 17 टास्क पूरे कर लिए, लेकिन इसके बाद अचानक टास्क आना बंद हो गए। न तो कोई जवाब मिला और न ही पैसे लौटाए गए। इस दौरान वे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 3 लाख 68 हजार 100 रुपये ट्रांसफर कर चुके थे। बार-बार संपर्क करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तब उन्हें ठगी का पूरा अहसास हुआ।

वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज

आखिरकार पीड़ित दंपति ने वेव सिटी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 418(4), जो आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी है, और आईटी एक्ट की धारा 66डी, जो ऑनलाइन ठगी से संबंधित है, के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस की सलाह

पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग आसान कमाई के लालच में जल्दी भरोसा कर लेते हैं। आम लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी ऑनलाइन काम या निवेश से पहले उसकी पूरी जांच करें और अनजान लिंक, ग्रुप या अकाउंट से दूरी बनाए रखें।

Related Posts

SP प्रोटोकॉल की डीपी लगाकर CO से मांगा अमेजान का गिफ्ट बाउचर, ठगों ने SSP और DM को भी नहीं बख्शा

September 9, 2022
Next Post
Gonda Paraspur bypass

Gonda के परसपुर में ₹13 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाईपास, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Kashi Naresh Bhadohi State University

भदोही के सपनों को मिली नई उड़ान: काशी नरेश विश्वविद्यालय बनेगा युवाओं की सफलता का नया द्वार

YouTube new features for kids teens

New Features: यूट्यूब के नए फीचर्स से बच्चे, कब, क्या और कितना देखेंगे, क्या इसका पैरंट्स को मिल गया कंट्रोल

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India