रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Mission Axiom 4 : शुभांशु शुक्ला की वापसी, क्यों अंतरिक्ष यान को पानी और रात में ही उतारा जाता है?

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी के साथ ये सवाल उठे कि अंतरिक्ष यान समुद्र में ही क्यों उतरते हैं और ज़्यादातर लैंडिंग रात में ही क्यों होती है। इसके पीछे वैज्ञानिक और सुरक्षा से जुड़ी ठोस वजहें हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2025
in राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Why Spacecraft Land in Water: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी हो गई है। ये सभी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरे। जब अंतरिक्ष यान का पैराशूट खुला और वह पानी में ‘स्प्लैशडाउन’ हुआ, तो एक बार फिर लोगों के मन में सवाल उठा कि लैंडिंग हमेशा समुद्र में ही क्यों की जाती है और रात का समय ही क्यों चुना जाता है?

समुद्र में लैंडिंग क्यों होती है?

अंतरिक्ष यान को ज़मीन की बजाय पानी में उतारना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। पानी एक तरह से प्राकृतिक गद्दे (कुशन) का काम करता है, जिससे यान को झटका कम लगता है और यात्री सुरक्षित रहते हैं। अगर यान ज़मीन पर ग़लत जगह उतर जाए तो जानमाल का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन समुद्र में ऐसा खतरा बहुत कम होता है क्योंकि वहां आबादी नहीं होती। इसलिए थोड़ी सी दिशा में चूक भी नुकसानदेह नहीं होती।स्प्लैशडाउन तकनीक से यान में भारी-भरकम लैंडिंग गियर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इससे यान हल्का होता है और पृथ्वी में दोबारा प्रवेश करते वक्त उसे कम नुकसान पहुंचता है।

RELATED NEWS

Black Moon event December 2024

Black moon : अदृश्य चांद की खगोलीय घटना, इसे देखने का क्या है सही समय और जगह

दिसम्बर 29, 2024
Science News

Science News: NASA ने इंफ्रारेड प्रकाश से प्राप्त की “तारों की फैक्ट्री”,नहीं तो छिपा रहता  ब्रह्मांड का यह राज  

मई 2, 2024

NASA के कई ऐतिहासिक मिशन जैसे मर्करी, जेमिनी और अपोलो, इसी तकनीक से वापसी में सफल रहे हैं। हाल ही में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी भी इसी तरह हुई थी।

रात को ही स्प्लैशडाउन क्यों?

अब सवाल उठता है कि जब दिन में भी लैंडिंग हो सकती है, तो ज़्यादातर मिशन की वापसी रात के समय ही क्यों होती है? दरअसल, रात में वायुमंडल स्थिर होता है और तापमान भी संतुलित रहता है। सूर्य की किरणें नहीं होने के कारण हीट टर्बुलेंस कम होता है, जिससे यान का रि-एंट्री (पृथ्वी में दोबारा प्रवेश) ज्यादा स्मूद और कंट्रोल में होता है। इसके अलावा, समुद्र में रात को हवाएं भी हल्की होती हैं, जिससे यान सीधे और स्थिर तरीके से उतरता है।

रात के समय यान की सही लोकेशन ट्रैक करने में भी तकनीक मदद करती है। नाइट विजन कैमरे, थर्मल सेंसर और अन्य उपकरण अंधेरे में भी यान की सटीक पहचान और रिकवरी संभव बनाते हैं।

भीड़ और सुरक्षा कारण भी शामिल

रात के समय लैंडिंग करने से एक और फायदा यह होता है कि आम लोग आसपास नहीं होते। इससे सुरक्षा और गोपनीयता बनी रहती है और रिकवरी टीम को बिना रुकावट अपना काम करने में मदद मिलती है।

शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों की सुरक्षित वापसी के पीछे गहराई से सोची-समझी वैज्ञानिक रणनीति और तकनीकी योजनाएं हैं। चाहे पानी में उतरना हो या रात में समय चुनना—हर फैसले के पीछे अंतरिक्ष यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और सफल बनाने का मकसद होता है।

Tags: science newsSpace Exploration
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Black Moon event December 2024

Black moon : अदृश्य चांद की खगोलीय घटना, इसे देखने का क्या है सही समय और जगह

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2024

Black Moon event December 2024 : 30 दिसंबर 2024 को एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है जिसे ब्लैक मून...

Science News

Science News: NASA ने इंफ्रारेड प्रकाश से प्राप्त की “तारों की फैक्ट्री”,नहीं तो छिपा रहता  ब्रह्मांड का यह राज  

by Mayank Yadav
मई 2, 2024

Science News: NASA के वैज्ञानिकों ने ड्रैगन के आकार का धूल का गुबार देखा है, जो लगभग 5,500 प्रकाश वर्ष...

Vastu Tips: अशुभ होता है थाली में 3 रोटिया परोसना, बड़े-बुजुर्ग के साथ कहता है ये विज्ञान

by Web Desk
नवम्बर 11, 2022

हम युवा पीढ़ी घर के बड़े-बुजुर्गों की बाते या सुझाव सुनकर हमेशा बोलते कि 'अरे यार मम्मी ये तो पुरानी...

 दुनिया के सबसे खतरनाक और तेज विमान की एंट्री, पलक झपकते 80 मिनट में पहुंच जाएंगे न्यूयॉर्क से लंदन

by Juhi Tomer
अक्टूबर 1, 2022

आप जल्द ही न्यूयॉर्क से लंदन के लिए महज 80 मिनट में उड़ान भर सकेंगे वो भी एक उच्च तकनीकी...

Next Post
Tech News

मिसाइल, टैंक और बम नहीं, अब लेजर से लड़ी जाएगी जंग! जानिए कितनी एडवांस है ये तकनीक

Kanpur

ब्रेकिंग न्यूज़: Kanpur सीएमओ विवाद में बड़ा मोड़, डॉ. उदयनाथ की तैनाती रद्द, डॉ. हरिदत्त नेमी की वापसी की राह खुली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist