Saturday, November 14, 2026 6:39 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » जम्मू कश्मीर » J&K IED Blasts update होने वाली थी शादी हो गई शहादत ,खुशिया बदली मातम में पसरा सन्नाटा

J&K IED Blasts update होने वाली थी शादी हो गई शहादत ,खुशिया बदली मातम में पसरा सन्नाटा

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों के IED हमले में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश मन्हास शहीद हो गए। मुकेश हाल ही में सगाई करके ड्यूटी पर लौटे थे और अप्रैल में उनकी शादी होने वाली थी। उनके गांव में शोक की लहर है

by SYED BUSHRA
13/02/2025
Indian Army martyr soldiers

Indian Army martyr soldiers जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी (नियंत्रण रेखा) के पास मंगलवार को हुए IED ब्लास्ट में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश मन्हास शहीद हो गए। इस हमले में एक अन्य जवान भी घायल हुआ। यह हमला उस वक्त हुआ जब सेना की ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ इकाई के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने हाल ही में राजौरी जिले में सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।

सगाई के बाद लौटे थे ड्यूटी पर

नायक मुकेश मन्हास हाल ही में सगाई करके ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी अप्रैल में होनी थी और परिवार इस खुशी में जश्न मना रहा था, लेकिन आतंकियों के हमले ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

29 वर्षीय नायक मुकेश और झारखंड के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी मंगलवार दोपहर भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी आतंकियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हो गया, जिसमें दोनों जवान शहीद हो गए।

RELATED NEWS

No Content Available

गांव में पसरा मातम

नायक मुकेश मन्हास का पार्थिव शरीर बुधवार को सांबा जिले के ब्री कामिला गांव लाया गया, जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग और उनके दोस्त उन्हें एक होनहार क्रिकेटर के रूप में याद कर रहे हैं। उनके दोस्त बताते हैं कि मुकेश ने गांव में क्रिकेट पिच तैयार करवाने में भी काफी मेहनत की थी।

देश की सेवा का जज्बा बचपन से

मुकेश के पिता चगतार सिंह, जो खुद सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं, ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही देश की सेवा करना चाहता था। वह सियाचिन, कश्मीर और पंजाब जैसे कठिन इलाकों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके छोटे भाई भी सेना में ही तैनात हैं।

20 अप्रैल को होनी थी शादी, परिवार सदमे में

मुकेश की शादी 20 अप्रैल को तय थी। परिवार और गांववालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन आतंकियों की इस कायराना हरकत ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

‘हमने एक सच्चा रत्न खो दिया’

मुकेश के एक करीबी रिश्तेदार ने कहा, “वह हमेशा युवाओं को खेलों में भाग लेने और बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते थे। हमने एक अनमोल रत्न खो दिया है।”

गांववालों का कहना है कि दुश्मनों में हमारे बहादुर सैनिकों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। उन्हें पूरा भरोसा है कि हमारे सुरक्षा बल आतंकियों को इसका जवाब देंगे और शहीदों को न्याय दिलाएंगे लोग उन्हें एक होनहार क्रिकेटर और बहादुर सैनिक के रूप में याद कर रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

दुजाना समेत 25 को ठोकने वाले ‘सुपरकॉप’ ने बयां की कहानी, जिस पर प्रेमानंद महाराज ने ‘सिंघम’ को दी ये सलाह

AI death clock prediction

Death Clock: आपकी ज़िंदगी के कितने दिन बचे हैं... मरने की तारीख बता देता है ये App!

‘विष्णु’ के ऑपरेशन ‘सांय-सांय’ से ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, सुरक्षाबलों ने अब तक मार गिराए 300 सौ से अधिक नक्सली

‘विष्णु’ के ऑपरेशन ‘सांय-सांय’ से ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, सुरक्षाबलों ने अब तक मार गिराए 300 सौ से अधिक नक्सली

POPULAR POST

Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

Happy News : एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के घर तक पहुंची सड़क, आखिर क्या थी सालों से परेशानी?

November 10, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज में बाइक सवार चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत! एक की हालत गंभीर

November 9, 2026
Kolkata Mumbai Flight Hijack Threat

Flight Alert : कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी ,यात्रियों में मचा हड़कंप; क्या थी नोट में लिखी चेतावनी?

November 10, 2026
Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

November 11, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026

LATEST

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

November 14, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026
Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

Hospital Bill : बुखार के इलाज का ढाई लाख बिल, पैसे नहीं मिले तो किशोरी को बनाया बंधक

November 14, 2026
Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

Test Squad :न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, किस खिलाड़ी की हुई एंट्री और किसकी छुट्टी?

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India