Saturday, November 21, 2026 4:33 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Insurance claim : क्या आतंकी हमले में जान गवाने पर मिलेगा बीमे का पैसा? क्या हैं शर्तें जो सबको पता होनी चाहिए

Insurance claim : क्या आतंकी हमले में जान गवाने पर मिलेगा बीमे का पैसा? क्या हैं शर्तें जो सबको पता होनी चाहिए

आतंकी हमले जैसी घटनाओं में बीमा क्लेम संभव है, लेकिन इसके लिए टर्म पॉलिसी में टेररिज्म कवर और एक्सीडेंटल डेथ राइडर होना जरूरी है। पॉलिसी की शर्तें ध्यान से पढ़ें।

by SYED BUSHRA
25/04/2025
insurance claim in case of death during terror attack

Insurance claim in case of death during terror attack : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस खौफनाक हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इनमें से अधिकतर लोग टूरिस्ट थे, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया। लेकिन इस बीच एक अहम सवाल कई लोगों के मन में उठता है। अगर किसी की जान आतंकी हमले में चली जाए, तो क्या इंश्योरेंस का पैसा मिलता है?

टर्म इंश्योरेंस में टेरर अटैक कवर होता है?

अगर आपके पास टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो आपको जानकर राहत मिलेगी कि अधिकतर मामलों में आतंकी हमले में मौत भी कवर की जाती है। यानी अगर किसी की जान टेरर अटैक में जाती है, तो उसके परिवार को बीमा का क्लेम मिल सकता है। हालांकि कुछ कंपनियां पॉलिसी में ये साफ तौर पर लिखती हैं कि युद्ध या आतंकवादी गतिविधियों में मौत होने पर क्लेम नहीं मिलेगा। इसलिए बीमा लेने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। अगर पॉलिसी में “टेररिज्म कवर” नहीं है, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

एक्स्ट्रा बेनिफिट देता है Accidental Death Rider

अगर आपकी पॉलिसी में Accidental Death Benefit Rider शामिल है, तो ये आतंकी हमले जैसी घटनाओं में अतिरिक्त लाभ दिला सकता है। क्योंकि ऐसी घटनाएं एक्सीडेंटल डेथ की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में इस राइडर की मदद से परिवार को बीमा राशि के अलावा एक्स्ट्रा रकम भी मिल सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

ट्रैवल इंश्योरेंस में क्या मिलता है फायदा?

अगर आप यात्रा कर रहे हैं और आपने Travel Insurance लिया हुआ है, तो आतंकी हमले जैसी स्थिति में क्लेम का हकदार बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, कई ट्रैवल पॉलिसियों में टेरर अटैक को एक्सक्लूजन क्लॉज के तहत रखा जाता है यानी ये कवर नहीं किया जाता। इसलिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेते समय यह जरूर चेक करें कि उसमें टेररिज्म कवर है या नहीं। साथ ही अगर संभव हो तो पॉलिसी में Accidental Death Rider जरूर जोड़ें।
बीमा लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

बीमा लेते समय पॉलिसी की सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें।

देखें कि उसमें टेररिज्म कवर शामिल है या नहीं।

Accidental Death Benefit Rider जरूर शामिल करें।

यात्रा पर जाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें।

किसी भी पॉलिसी में Exclusion Clause जरूर जांचें।

जिंदगी अनमोल है, लेकिन हादसे कभी भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने परिवार को किसी मुश्किल वक्त में आर्थिक सहारा देना चाहते हैं, तो बीमा पॉलिसी लेते समय पूरी जानकारी रखें और सोच-समझकर सही प्लान चुनें।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi News

दिल्ली में आज ठप रहेगी ख़रीदारी, पहलगाम हमले के चलते 900 से ज़्यादा बाज़ार बंद!

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

20 हजार जवानों ने 1000 नक्लसियों को घेरा, चक्रव्यूह में फंसी ‘हिडमा एंड देवा कंपनी’ का हो सकता खात्मा

Plastic vs Metal Cooler which is better for home use

कौन-सा कुलर है ज़्यादा बेहतर,प्लास्टिक या मेटल बॉडी वाला? जानिए दोनों के फ़ायदे और नुक़सान

POPULAR POST

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India