Tuesday, June 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

कौन-सा कुलर है ज़्यादा बेहतर,प्लास्टिक या मेटल बॉडी वाला? जानिए दोनों के फ़ायदे और नुक़सान

कूलर खरीदते समय प्लास्टिक बॉडी हल्की, स्टाइलिश और जंग-रहित होती है, जबकि मेटल कूलर मजबूत, ज्यादा ठंडक देने वाला लेकिन भारी और जल्दी जंग लगने वाला होता है। जरूरत के अनुसार चुनें।

by SYED BUSHRA
April 25, 2025
in Uncategorized
Plastic vs Metal Cooler which is better for home use
Share on FacebookShare on Twitter

Plastic vs Metal Cooler which is better for home use : जैसे ही गर्मी अपने जोरों पर होती है, लोग कूलर और एसी की तलाश में लग जाते हैं। लेकिन हर किसी का बजट एसी लेने की इजाजत नहीं देता, इसलिए ज्यादातर लोग कूलर को ही चुनते हैं। अब जब कूलर लेने की बारी आती है, तो एक सवाल सबके मन में ज़रूर आता है।प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर लें या लोहे (मेटल) वाला? आज हम इसी सवाल का आसान जवाब ढूंढ़ेंगे। हम आपको बताएंगे कि दोनों तरह के कूलर में क्या फर्क होता है और आपकी ज़रूरत के हिसाब से कौन-सा कूलर लेना फायदेमंद रहेगा।

प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर के फायदे

Plastic से बने कूलर आजकल शहरों में काफी पसंद किए जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये देखने में स्टाइलिश और स्मार्ट लगते हैं। इनका वजन बहुत हल्का होता है, जिससे इन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जाया जा सकता है।इनका दूसरा बड़ा फायदा है कि इनमें जंग नहीं लगता। मतलब बारिश या नमी में भी इनकी बॉडी खराब नहीं होती। सफाई भी आसान होती है और आवाज़ कम करते हैं।

RELATED NEWS

बगैर किसी तोड़फोड़ के होगा फिट गर्मियों से राहत देने वाला स्मार्ट ऑप्शन क्या होता है पोर्टेबल एसी

बगैर किसी तोड़फोड़ के होगा फिट गर्मियों से राहत देने वाला स्मार्ट ऑप्शन क्या होता है पोर्टेबल एसी

April 5, 2025

प्लास्टिक कूलर के मुख्य फायदे

दिखने में मॉडर्न और आकर्षक

वजन में हल्का

जंग से बचाव

आवाज कम

सफाई और मेंटेनेंस आसान

मेटल बॉडी वाले कूलर की खासियत

अब बात करते हैं लोहे (मेटल) के बने कूलर की। ये कूलर खासतौर पर गांवों और कस्बों में ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी है कि ये बहुत मज़बूत होते हैं और ठंडी हवा भी ज्यादा तेज़ी से देते हैं।

इनकी फैन स्पीड भी आमतौर पर प्लास्टिक वाले कूलर से ज्यादा होती है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक महसूस होती है। लेकिन इनके कुछ नुक़सान भी हैं। सबसे बड़ी परेशानी है कि इन पर जल्दी जंग लग जाता है, खासकर नमी वाली जगहों पर। इनका वजन भी ज्यादा होता है, इसलिए इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है।

साथ ही, ये बिजली भी प्लास्टिक वाले कूलर के मुकाबले थोड़ी ज्यादा खर्च करते हैं।

मेटल कूलर के फायदे और नुकसान

ज्यादा मजबूत और टिकाऊ

तेज़ हवा और ठंडक

जंग लगने की संभावना

भारी और मुश्किल से उठाने योग्य

बिजली खपत थोड़ी ज्यादा

कौन-सा कूलर आपके लिए बेहतर?

अब सवाल ये है कि आपको कौन-सा कूलर लेना चाहिए? अगर आप शहर में रहते हैं, स्टाइल और हल्के वजन को महत्व देते हैं, तो प्लास्टिक कूलर आपके लिए सही रहेगा। लेकिन अगर आप ग्रामीण इलाके में हैं और ज्यादा ठंडक चाहते हैं, तो मेटल कूलर ज्यादा असरदार रहेगा।

हर इंसान की जरूरत और बजट अलग होता है। इसलिए कूलर लेते समय अपनी सुविधा, इस्तेमाल की जगह और मौसम को ध्यान में रखकर ही फैसला लें।

Tags: Cooler ComparisonSummer Appliances
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

बगैर किसी तोड़फोड़ के होगा फिट गर्मियों से राहत देने वाला स्मार्ट ऑप्शन क्या होता है पोर्टेबल एसी

बगैर किसी तोड़फोड़ के होगा फिट गर्मियों से राहत देने वाला स्मार्ट ऑप्शन क्या होता है पोर्टेबल एसी

by Ahmed Naseem
April 5, 2025

अब गर्मियों में ठंडी हवा पाने के लिए न दीवार तोड़ने की जरूरत है, न ही भारी इंस्टॉलेशन का झंझट।...

Next Post
Delhi Free Bus

दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा पर लगा ब्रेक, स्मार्ट कार्ड नहीं, तो यात्रा होगी बंद

Bandipora

धधकता कश्मीर: लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली का खात्मा, सेना का आतंक पर प्रचंड प्रहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist