Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डॉक्टर के लॉकर से AK 47 राइफल मिलने से सक्ते में आई पुलिस, शुरु हुई जांच!

श्रीनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई। अदील पहले जीएमसी अनंतनाग में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने इस मामले में नौगाम थाने में भारतीय शस्त्र अधिनियम और यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Gulshan
November 8, 2025
in Latest News, जम्मू कश्मीर
Srinagar News

Srinagar News : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब अनंतनाग के पूर्व सरकारी डॉक्टर अदील अहमद रदर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई। अदील 24 अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग (GMC Anantnag) में कार्यरत थे और वे जलगुंड, अनंतनाग के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस मामले में थाना नौगाम में एफआईआर नंबर 162/2025 दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय शस्त्र अधिनियम और यूएपीए (UAPA) की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहन जांच में जुट गई हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं और उसके पास से बरामद हथियारों की जांच यह समझने के लिए की जा रही है कि उनका इस्तेमाल कहां और कैसे होना था। डॉक्टर के लॉकर से AK-47 की बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह घटना इस बात का संकेत है कि आतंक समर्थक या संदिग्ध तत्व किस तरह संवेदनशील स्थानों पर हथियार छिपाकर रखते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस की कार्रवाई और जांच

श्रीनगर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर उससे लंबी पूछताछ शुरू कर दी है। टीम डिजिटल और भौतिक सबूतों को इकट्ठा कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : बीच सड़क पर 5 बदमाशों ने लाठी-डंडे से थानेदार का किया ‘एनकाउंटर’…

राज्य की सुरक्षा पर गहरा असर

यह मामला जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस अब इस घटना के जरिए उन छिपे नेटवर्कों को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो आतंकवाद को बढ़ावा देने में भूमिका निभा सकते हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Tags: Srinagar News

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kupwara Encounter:LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन पिंपल’ , केरन सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया

Kupwara Encounter:LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन पिंपल’ , केरन सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया

RBI New rules :अधिग्रहण लोन पर रोक हटी, बैंकों को मिली नई आज़ादी, कैसे निवेश और विकास को मिलेगी रफ्तार

RBI New rules :अधिग्रहण लोन पर रोक हटी, बैंकों को मिली नई आज़ादी, कैसे निवेश और विकास को मिलेगी रफ्तार

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India