Wednesday, November 5, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Jammu Kashmir: 44 कैंडिडेट्स कि पुरानी वाली वापस, BJP की नई सूची में नये 15 नाम

BJP Issued List : बीजेपी अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 15 उम्मीदवारों की एक नवीनतम सूची जारी की है। पार्टी ने इससे पहले सुबह 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 26, 2024
in Breaking, जम्मू कश्मीर
BJP
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

J&K 2024: बीजेपी अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 15 उम्मीदवारों की एक नवीनतम सूची जारी की है। पार्टी ने इससे पहले सुबह 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने इसे तुरंत वापस ले लिया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार, पहले चरण में नामांकन करने की आखिरी तिथि 27 अगस्त है।

जानकारों के मुताबिक, लिस्ट में कुछ बड़े नेताओं के नाम न होने के कारण पार्टी ने यह फैसला लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी दोनों पूर्व डिप्टी सीएम को मौका देगी या नहीं। बता दें कि यह नई लिस्ट पहले चरण के लिए है। जबकि इससे पहले जारी की गई 44 उम्मीदवारों की लिस्ट में तीनों चरणों के उम्मीदवारों के नाम थे।

RELATED POSTS

Mohan Bhagwat

लोकसभा चुनाव में हीरो, विधानसभा में जीरो.. जम्मू-कश्मीर में सपा को 80 फीसद सीटों पर 500 से कम मिले वोट

October 9, 2024
J&K

Jammu-Kashmir Election Result: उमर बनेगें अगले मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला बोले- राज्य का दर्जा बहाल करेंगे

October 8, 2024

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे विधानसभा चुनाव

इससे पहले आज ही बीजेपी ने J&K विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। रविवार 25 अगस्त को भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। बता दें कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

60-70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी इस बार 60-70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि परिसीमन के बाद राज्य में सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। पहले राज्य में 83 सीटें थीं। हालांकि राज्य में कुल सीटों की संख्या 114 है, लेकिन पीओके की 24 सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

Birthday वाले दिन हुआ खूनी टकराव, Delhi के कैफे से सामने आई खबर, जानें क्या है मामला?

भाजपा के शीर्ष नेता इस बार J&K में 7-8 रैलियां करेंगे। आपको बता दें कि पार्टी ने इस चुनाव में किसी भी J&K पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी घाटी के उन सभी निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करेगी, जहां पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। आपको बता दें कि राज्य में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। तब भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूटने के बाद सरकार गिर गई थी। इसके बाद 6 महीने तक राज्य में राज्यपाल शासन रहा। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति राज था।

प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने भी उम्मीदवारों का किया ऐलान

आपको बता दें कि अब तक कई क्षेत्रीय दलों ने अपने नामों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने 13 नामों का ऐलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 7 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारे हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में यूएपीए के तहत जमात-ए-इस्लामी को एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। इस साल सरकार ने इस प्रतिबंध को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है।

Tags: J&Kjammu kashmir assembly election
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mohan Bhagwat

लोकसभा चुनाव में हीरो, विधानसभा में जीरो.. जम्मू-कश्मीर में सपा को 80 फीसद सीटों पर 500 से कम मिले वोट

by Mayank Yadav
October 9, 2024

J&K Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में हालिया विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अखिलेश यादव...

J&K

Jammu-Kashmir Election Result: उमर बनेगें अगले मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला बोले- राज्य का दर्जा बहाल करेंगे

by Mayank Yadav
October 8, 2024

Jammu-Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के गठबंधन ने...

J&K

राहुल गांधी की कश्मीर चुनाव अभियान की तैयारी, कश्मीर रणभूमि में उतरेंगे राहुल गांधी

by Mayank Yadav
September 4, 2024

J&K: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभियान की कमान संभालते हुए बुधवार को दो प्रमुख रैलियों...

J&K

J&K: BJP ने अपनी पहली लिस्ट जारी , जिसमें 44 उम्मीदवारों के नाम

by Mayank Yadav
August 26, 2024

J&K: बीजेपी ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। रविवार 25 अगस्त को...

J&K

J&K: शाह आतंकवादी हमलों के बाद राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, डोभाल और मनोज सिन्हा भी होंगे शामिल 

by Mayank Yadav
June 16, 2024

J&K: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर J&K में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को देखेंगे। शाह को...

Next Post
आगरा से सीएम Yogi का बड़ा बयान, बटेंगें तो कटेंगे

आगरा से सीएम Yogi का बड़ा बयान, बटेंगें तो कटेंगे

Kangana Ranaut, Ranbir Kapoor, Animal, Kangana Ranaut Ranbir Kapoor

Kangna Ranaut on Animal Movie : 'कहां से आ जाते हैं ये लोग...हर तरफ बस खून खराबा...' कंगना ने रणवीर की एनिमल फिल्म को सुनाई खरी खोटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version