Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

विहिप की बैठक में बवाल: पथराव, लाठी-डंडे चले, 11 पर शांतिभंग में कार्रवाई, गाड़ियां सीज

कानपुर में विहिप की बैठक के दौरान जमकर बवाल हुआ। पूर्व सह संयोजक विशाल बजरंगी के नेतृत्व में समर्थकों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने 11 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर गाड़ियां सीज कीं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 31, 2025
in TOP NEWS, कानपुर
Kanpur
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur VHP meeting ruckus: कानपुर के गोविंदनगर स्थित श्रीमुनि इंटर कॉलेज में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रांतीय बैठक Kanpur उस समय बवाल में तब्दील हो गई जब पूर्व सह संयोजक विशाल गुप्ता उर्फ विशाल बजरंगी अपने समर्थकों संग वहां पहुंचे। बैठक में दायित्व न मिलने से नाराज विशाल ने स्कॉर्पियो और 20-25 बाइक सवार समर्थकों के साथ पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ आए दबंगों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। पथराव में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने विशाल समेत 11 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की और स्कॉर्पियो समेत 8 बाइकों को सीज कर लिया।

दायित्व न मिलने से भड़के विशाल बजरंगी

विहिप की तीन दिवसीय अर्धवार्षिक बैठक रविवार को श्रीमुनि इंटर कॉलेज, गोविंदनगर में चल रही थी। इसी दौरान पूर्व सह संयोजक विशाल गुप्ता उर्फ विशाल बजरंगी अचानक स्कॉर्पियो और दर्जनों बाइकों पर सवार होकर समर्थकों के साथ बैठक स्थल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, संगठन में किसी पद की जिम्मेदारी न मिलने को लेकर विशाल पहले से ही नाराज चल रहे थे। उनके पहुंचते ही वहां हंगामा शुरू हो गया और कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की होने लगी।

RELATED POSTS

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

November 9, 2025
कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

November 7, 2025

लाठी-डंडे और रॉड से हमला, कार्यकर्ताओं को चोटें

जब कार्यकर्ताओं ने हंगामा रोकने की कोशिश की, तो विशाल के साथ आए लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इसके अलावा पथराव भी किया गया, जिससे कई विहिप कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रांतीय पदाधिकारी अमरनाथ ने Kanpur पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

100 अज्ञात लोगों समेत दर्ज हुआ केस

Kanpur पुलिस ने प्रांत सह संयोजक अमरनाथ की तहरीर पर विशाल गुप्ता, विकास शुक्ला, शुभम तिवारी, वसीम, सहजाद आलम समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने, जानबूझकर शांति भंग करने और चोट पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले में गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।

सीज हुई स्कॉर्पियो और 8 बाइकें

गिरफ्तार आरोपियों में जूही सफेद कॉलोनी निवासी विशाल गुप्ता, विकास कश्यप, करन सिंह, विजय कुमार, अमन अवस्थी, शनि, रवि सिंह, मुकेश सिंह, रमेश साहनी, कमलेश पासवान और नितेश कुमार राजपूत शामिल हैं। इनके कब्जे से एक स्कॉर्पियो और आठ बाइकों को जब्त कर सीज कर दिया गया है। पुलिस अब घटना के वीडियो फुटेज खंगालकर बाकी आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Gold Rate Today : 22 कैरेट सोना फिर हुआ महंगा! जानें यूपी में आज कितने रुपये बढ़े दाम ?

Tags: kanpur
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

पुरुषों में नपुंसकता की समस्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, डॉक्टर्स ने बताई इसके पीछे की ये खतरनाक ‘बीमारी’

by Vinod
November 9, 2025

कानपुर। बिठूर के एक होटल में यूपी एएसआईकॉन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी-गिरामी डॉक्टर्स ने शिरकत की।...

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

by Vinod
November 7, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। शहर के नामी गैंग के सरगाना अयाज उर्फ टायसन को लेकर एक खबर बीते दो दिनों से...

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

पूर्व DSP ऋषिकांत शुक्ला ने किया विस्फोटक खुलासा, श्रीप्रकाश शुक्ला-अतीक का नाम लेकर मचा दिया तहलका

by Vinod
November 6, 2025

कानपुर। नाम ऋषिकांत शुक्ला। पद यूपी पुलिस में डीएसपी। काम अपराध और अपराधियों का खात्मा। जो मिशन दिया गया, उसे...

‘अतीक एंड कंपनी’ का THE END करने वाले IPS रमित शर्मा को मिला टॉस्क, जो तलाशेंगे पूर्व CO ऋषिकांत शुक्ला के काल राज

‘अतीक एंड कंपनी’ का THE END करने वाले IPS रमित शर्मा को मिला टॉस्क, जो तलाशेंगे पूर्व CO ऋषिकांत शुक्ला के काल राज

by Vinod
November 5, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए सीओ ऋषिकांत शुक्ला को शासन ने सोमवार की देरशाम सस्पेंड...

Kanpur

100 करोड़ की काली कमाई! अखिलेश दुबे गैंग से जुड़े निलंबित CO ऋषिकांत शुक्ला पर विजलेंस का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Kanpur Police News: यूपी पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। कानपुर में लंबे...

Next Post
Gold Rate Today

Rajasthan News : डील नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF ने बचाया, कई जिलों में बारिश के चलते उफान पर नदियां!

सावन मास की सप्तमी तिथि पर जानिए दिन भर के शुभ योग, पूजा का समय, राहुकाल और सूर्य-चंद्र का विवरण

सावन मास की सप्तमी तिथि पर जानिए दिन भर के शुभ योग, पूजा का समय, राहुकाल और सूर्य-चंद्र का विवरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version