Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

“लूज टॉक मत करिए, होंगी सीनियर अधिकारी” – Kanpur में BJP MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्वकर्मा में भिड़ंत

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हो गई। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

by Mayank Yadav
30/06/2025
in Latest News, कानपुर
Kanpur

Kanpur news: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि Kanpur स्टेडियम में प्रवेश को लेकर सुरक्षा नियमों पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। महिला एसीपी ने गनर को अंदर ले जाने से मना किया, जिस पर एमएलसी नाराज हो गए। बहस इस कदर बढ़ गई कि एमएलसी ने Kanpur एडीसीपी से कहा, “लूज टॉक मत करिए, होंगी सीनियर अधिकारी।” यह मामला अब राजनीतिक और पुलिस महकमे में चर्चा का केंद्र बन गया है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

#कानपुर #भाजपा MLC और #IPS अफसर आमने-सामने#ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर #MLC अरुण पाठक और IPS अंजलि विश्वकर्मा के बीच कहासुनी हुई।

ADCP अंजलि ने ACP को रोकते हुए कहा – "तुम रुको, मैं इन्हें डील कर चुकी हूं!"
इसके बाद अरुण पाठक लगातार पूछते… pic.twitter.com/JnyV3KBZcd

— Simer Chawla (@Simerchawla20) June 30, 2025

ग्रीनपार्क स्टेडियम में बहस का वीडियो वायरल

Kanpur के ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच बहस हो गई। घटना उस समय हुई जब एमएलसी अपने समर्थकों के साथ स्टेडियम में प्रवेश कर रहे थे। मौके पर तैनात महिला एसीपी ने उन्हें गनर के साथ अंदर जाने से मना किया। इस पर एमएलसी भड़क गए और कहा, “अलाउड हो या न हो, आप हमसे बात करिए।”

#OperationSindoor_Cup का मैच; कानपूर में महिला IPS और विधायक जी की तीख़ी बहस

कानपुर के ग्रीन पार्क में एक क्रिकेट मैच के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब बीजेपी MLC अरुण पाठक और IPS अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच गनर की एंट्री को लेकर सवाल उठे,… pic.twitter.com/gDCzzy9Zht

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 30, 2025

“आप हटिए पहले” – एमएलसी का जवाब

Kanpur महिला एसीपी के मना करने पर अरुण पाठक ने तीखे लहजे में कहा, “आप हटिए पहले, मैं इनसे बात कर रहा हूं, बीच में मत आइए।” इस दौरान एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने भी कहा, “आपको पता है कौन से वेपन हैं।” बहस बढ़ती देख एडीसीपी ने अपनी सहयोगी को शांत कराया और कहा, “मैं इनसे डील कर चुकी हूं।” लेकिन एमएलसी इस बात से और नाराज हो गए और बोले, “हम कोई डीलर नहीं हैं। डील वील कुछ नहीं है।”

“लूज टॉक मत करिए” – एमएलसी की नाराजगी

Kanpur एडीसीपी के ‘डील’ शब्द पर एमएलसी अरुण पाठक और भड़क गए। उन्होंने एडीसीपी से कहा, “लूज टॉक मत करिए, जवाब देने की स्थिति नहीं है।” बहस के दौरान एडीसीपी ने कहा, “आपके पास कार्बाइन 5 हो सकती है।” इस पर एमएलसी ने भी सख्त अंदाज में कहा, “मैं जो कह रहा हूं, अपने तक रखिए। डील का मतलब बताइए क्या डील किया है।”

अब तक किसी पक्ष का आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर पुलिस विभाग में चर्चा हो रही है। हालांकि, अब तक न तो बीजेपी एमएलसी अरुण पाठक और न ही पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मामला गंभीर होता देख अब सभी इसपर सफाई या स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

Prayagraj में ‘लव जिहाद’ रैकेट का खुलासा: दलित नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कर आतंकी साजिश रचने का आरोप

Next Post
Property Purchase

घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जानें असली कीमत, समझदारी से करें बड़ा फैसला!

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

सोनम रघुवंशी की काम नहीं आई प्रेग्नेंसी वाली थ्योरी , अब जेल में ही ‘द एंड’ होगी राज और रानी की लव स्टोरी

Poda Pitha recipe for Rath Yatra

Poda Pitha : भगवान जगन्नाथ की पसंदीदा मिठाई,घर पर इसको कैसे बनाएं और भोग लगाए

RELATED

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 27, 2026

LATEST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India