Site icon News1India

Kanpur News : मिलिए ‘राजा भैया’ से, जिसने राटविलर नस्ल के खूंखार कुत्ते से युवक को कटवाया

Kanpur

कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र के शिवनगर (Kanpur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहना वाला राजा उर्फ राजा भैया ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ शराब पी रहा था। राहुल नाम के युवक ने जब नशेबाजी का विरोध किया तो राजा आगबबूला हो गया। पहले युवक को राजा और उसके साथियों ने पीटा। जब इससे भी जी नहीं भरा तो राजा ने राटविलर नस्ल के खूंखार कुत्ते से युवक को कटवाया। जख्मी में हालत में वह किसी तरह से भागकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

आरोपियो ने पहले की पिटाई

गोविंदनगर निवासी सुमित सिंह का बर्रा के शिवनगर में भी एक मकान है। वहां उनका बड़ा बेटा राहुल रहता है। बुधवार रात सुमित मकान का किराया वसूलने शिवनगर गए थे। वहां पड़ोसी राजा उर्फ राजा भैया उनके मकान (Kanpur) के बाहर शराब पीकर नशेबाजी कर रहा था। सुमित ने राजा और उसके दोस्तों को शराब पीने से रोका। जिस पर राजा ने अपने साथी कुणाल, अमन राजपूत, प्रफुल पांडे समेत दर्जन साथियों के साथ सुमित सिंह पर हमला कर दिया। सुमित को पिटता देख उनके बेटे राहुल और बहू अशम बचाने के लिए दौड़े। आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, दो घंटे देरी के बाद दूसरी फ्लाइट से लौटे दिल्ली

आरोपियों ने कुत्ते से कटवाया

आरोप है कि राजा और उसके दोस्त कुणाल ने राटविलर नस्ल के खूंखार कुत्ते को भी राहुल के ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते ने राहुल के बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया। पड़ोसियों ने किसी तरह से राहुल को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए। इलाज के बाद राहुल थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की रही है।

राजा का क्षेत्र में दबदबा

सुमित सिंह (Kanpur) ने बताया कि राजा खुद को राजा भैया बताया है। उसके दोस्त भी उसे राजा भैया कहकर पुकारते हैं। राजा का क्षेत्र में दबदबा है। वह लोगों के घर के बाहर खड़े होकर नशेबाजी करता है। विरोध करने पर धमकाता है। राजा के बारे में पुलिस को जानकारी है पर उस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं राहुल ने बताया कि राजा के कहने पर कुणाल ने कुत्ते को छोडा और शिकार की तरह वह मुझ पर टूट पड़ा। अगर पड़ोसी नहीं आते तो शाएद कुत्ता मुझे नोचकर मार डालता। राहुल ने राजा और उसके दोस्तों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version