बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

kanpur पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर बड़ा एक्शन लेते हुए एसीपी को हटाने के साथ एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर खुद सीपी रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे और पुलिस के आदेश दिए। इनसब के बीच पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर बड़ा एक्शन लेते हुए एसीपी को हटाने के साथ एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7ः30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

RELATED NEWS

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

अगस्त 11, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

इन्हें किया गया सस्पेंड

घटना के बाद खुद सीपी रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे। घायलों से बात की। विस्फोट कैसे हुआ, इसके बारे में भी आलाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान कानपुर सीपी ने कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल इमामुलहक, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, कांस्टेबल चेतन कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल हैं।

एटीएस ने शुरू की जांच

इनसब के बीव पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। घटना की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एटीएस भी आतंकी एंगल की साजिश को लेकर अपनी जांच तेज कर दी है।

पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाके में क्षतिग्रस्त हुई एक स्कूटी धमाके में घायल अश्वनी की है। अश्वनी की डिप्टी पड़ाव में होजरी की दुकान है, वह वहां सामान लेने आए थे। जबकि दूसरी स्कूटी गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी बृजेंद्र रस्तोगी के नाम पर है। यह स्कूटी 31 मार्च 2023 को चोरी हो गई थी। पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में जो तत्य सामने आए हैं। उसके मुताबिक धमाका विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा,कि धमाका कैसे हुआ।

Tags: Kanpur BlastKanpur CPKanpur NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Delhi NCR Rain Alert

Monsoon Alert: यूपी में मानसून का रौद्र रूप, 46 जिलों पर भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Monsoon Alert :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार...

Next Post
Premanand Maharaj Health

Premanand Maharaj Health Rumours: स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह से भक्तों में मचा हड़कंप,मथुरा पुलिस ने पोस्ट कर क्या बताया

Meerut News: 8 करोड़ के ‘विधायक’ भैंसे का यूपी में रौला, जानें 60 लाख रुपए की हर साल कैसे करता है कमाई

Meerut News: 8 करोड़ के ‘विधायक’ भैंसे का यूपी में रौला, जानें 60 लाख रुपए की हर साल कैसे करता है कमाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist