Saturday, March 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Kanpur News : बांग्लादेश को मिलाकर अखण्ड भारत बनाने की भारत सरकार से अपील, जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं तेज़ हो गई हैं। इन घटनाओं में हिन्दू समुदाय के लोगों की हत्या, लूटपाट, प्रतिष्ठानों में आगजनी, महिलाओं के साथ बलात्कार और मन्दिरों को तोड़ने जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं।

Gulshan by Gulshan
December 16, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News : बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिन्दू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं तेज़ हो गई हैं। इन घटनाओं में हिन्दू समुदाय के लोगों की हत्या, लूटपाट, प्रतिष्ठानों में आगजनी, महिलाओं के साथ बलात्कार और मन्दिरों को तोड़ने जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही, इस्कॉन मन्दिर के महंत स्वामी चिन्मय कृष्णदास और उनके साथ मिलने गए पुजारी केशवदास तथा श्याम सुन्दरदास की गिरफ्तारी और उनकी जमानत ना दिए जाने के खिलाफ शंखनाद पार्टी ने भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन कानपुर जिलाधिकारी को सौंपा है।

पार्टी ने भारत सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू समुदाय के खिलाफ इन अत्याचारों को रोका जाए, और यदि स्थिति काबू में न आए, तो भारत सरकार बांग्लादेश को भारत में समाहित करने के लिए कदम उठाए, ताकि अखण्ड भारत का सपना साकार हो सके।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026
कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025

निहत्थे हिन्दू अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न

शंखनाद पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश उर्फ निडर ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश की सेना द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर, हिन्दू अल्पसंख्यकों का जानबूझकर प्रताड़न किया जा रहा है। इन घटनाओं में निहत्थे हिन्दुओं की हत्या, लूटपाट, उनके प्रतिष्ठानों में आगजनी, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार और मन्दिरों को तोड़ने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। निडर ने कहा कि बांग्लादेश का हिन्दू समुदाय भूखमरी और शारीरिक उत्पीड़न के कारण जंगलों में भागने को मजबूर हो गया है।

स्वामी कृष्णदास और अन्य हिन्दुओं की गिरफ्तारी पर विरोध

स्वामी चिन्मय कृष्णदास और उनके साथ गिरफ्तार हुए पुजारियों के खिलाफ भारतीय प्रतिनिधियों और न्यायिक प्रक्रिया में कोई मदद नहीं मिल रही है। स्वामी कृष्णदास की पैरवी करने वाले अधिवक्ता रमन राय को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, और उन्हें न्याय प्राप्त करने में कठिनाइयां आ रही हैं। इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए, शंखनाद पार्टी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर इन हिन्दू नेताओं की रिहाई सुनिश्चित करे और बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए।

यह भी पढ़ें : नए साल में वियतनाम की शानदार यात्रा, बुक करें 8 दिन का टूर पैकेज, जानें पूरी जानकारी

कार्रवाई के लिए भारत सरकार से अपील 

शंखनाद पार्टी ने भारत सरकार से यह भी अपील की है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बांग्लादेश पर आक्रमण किया जाए और बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय के लिए एक सुरक्षित स्थान या राष्ट्र की स्थापना की जाए। पार्टी ने यह सुझाव भी दिया है कि भारत को बांग्लादेश को अपने क्षेत्र में मिलाकर अखण्ड भारत के निर्माण के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि बांग्लादेश में हो रहे इन जघन्य अपराधों को समाप्त किया जा सके।

Tags: Kanpur News
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

by Vinod
September 13, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी...

Next Post
family secrets

International News : मज़ाक में किया गया डीएनए टेस्ट से खुला चौंकाने वाला राज़,जानिए क्या है पूरी कहानी

Sambhal News

Sambhal News: बिजली चोरी पर योगी सरकार सख्त, संभल में 1250 मामले दर्ज, 5.20 करोड़ का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist