बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

यूपी के बंद मदरसे से कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की फॉरेंसिक जांच

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाजमऊ क्षेत्र में बुधवार को एक बंद मदरसे से मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल क्षत-विक्षत स्थिति में था जिससे मामला और भी ज्यादा रहस्यमय हो गया।

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 28, 2024
in Breaking, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के जाजमऊ क्षेत्र में बुधवार को एक बंद मदरसे से मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल क्षत-विक्षत स्थिति में था जिससे मामला और भी ज्यादा (Kanpur News) रहस्यमय हो गया। पुलिस का कहना है कि कंकाल काफी पुराना लग रहा है और यह मदरसा कई सालों से बंद पड़ा हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?

एसपी (पूर्वी) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कंकाल को फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फील्ड यूनिट के पास जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कंकाल की डीएनए जांच की जाएगी ताकि मृतक का लिंग का पता लगाया जा सके। साथ ही कंकाल का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा जिससे मृत्यु का कारण और मृतक की उम्र का पता लगाया जा सके।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

यह भी पढ़े: अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर का दावा, अदालत ने याचिका पर जारी किया नोटिस

यह कंकाल मदरसे के मालिक हमजा को उनके रिश्ते के भाई द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बरामद हुआ। सूचना मिलने पर जब मदरसे का ताला तोड़ा गया तब कंकाल मिला। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है जिससे इससे जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

पिछले कई सालों से बंद था मदरसा

एडीसीपी ने कहा कि यह मदरसा पिछले कई सालों से बंद है और यह स्पष्ट करने के लिए जांच की जाएगी कि यह कंकाल वहां कैसे पहुंचा। यदि यह मदरसा पहले संचालित होता था तो यह कब और क्यों बंद हुआ इसकी भी पड़ताल होगी।

अधिकारियों का मानना है कि कंकाल पुराना प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल घटनास्थल की फोटोग्राफी पूरी कर ली गई है और जांच जारी है।

यह भी पढ़े: चुनाव से पहले केजरीवाल का माक्टस्ट्रोक, 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन का तोहफा

Tags: kanpurup madarsa
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

UP Madarsa

मदरसों से ‘तौबा’! 10 साल में 80% छात्र गायब, क्या ताले लगने की आ गई नौबत?

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2025

UP Madarsa News: उत्तर प्रदेश के अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षा का परिदृश्य पिछले एक दशक में तेजी...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18:क्या अविनाश, विवियन ईशा, की दोस्ती में दरार आएगी ? ईशा का असली चेहरा आया सामने

Ghaziabad

7 साल की उम्र में हुआ किडनैप, 31 साल बाद परिवार से मिला, गाजियाबाद पुलिस की मदद से हुआ करिश्मा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist