मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Kanpur Stampede: 16 रुपये की सेल में रईस- सलमान की रिमांड खारिज, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश

कानपुर की 16 रुपये की सेल में भगदड़ के मामले में रईस और सलमान की रिमांड खारिज हुई। कोर्ट ने दोनों को 50-50 हजार के मुचलके पर छोड़ा और विवेचक पर कार्रवाई के आदेश दिए।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में 15 अगस्त की रात 16 रुपये की सेल के दौरान हुई भगदड़ के मामले में कोर्ट ने रईस आलम और उसके भाई सलमान की पुलिस रिमांड याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि दर्ज धाराओं में सजा सात साल से कम है। हाईकोर्ट की रूलिंग का हवाला देते हुए विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी पुलिस कमिश्नर को दिए गए हैं।

बर्थडे ऑफर

RELATED NEWS

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026
Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026

आलम मार्केट में रईस आलम का आलम मार्ट नाम से कपड़ों का शोरूम है। 16 अगस्त को जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से ऑफर के वीडियो बनवाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कराए गए थे। वीडियो में बताया गया था कि 15 अगस्त की रात 11:59 बजे से सिर्फ 16 मिनट तक कपड़े और अन्य सामान 16 रुपये में दिए जाएंगे। रईस ने इसे बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट बताते हुए कहा था कि इस बार का ऑफर पूरे शहर में बवाल मचा देगा।

ऑफर से भीड़

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग आलम मार्ट पहुंचने लगे। रात करीब साढ़े 11 बजे तक शोरूम के बाहर 2500 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देखकर दुकान का शटर गिरा दिया गया। इससे लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू हो गया। आसपास की सड़क पर जाम लग गया और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

लाठीचार्ज से भगदड़

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू कीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और कई लोग गिरकर घायल हो गए। कुछ लोगों के पुलिस की लाठी से घायल होने की भी बात सामने आई। पुलिस ने रईस, सलमान और मो. आलम के खिलाफ सेवन सीएलए, शांतिभंग और दूसरों की जान को खतरे में डालने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

कोर्ट में सुनवाई

पुलिस ने रईस और सलमान को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। दोनों के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि आरोपित धाराओं में सात साल से कम सजा का प्रावधान है, इसलिए पुलिस रिमांड नहीं दी जानी चाहिए। कोर्ट ने दलील पर विचार करते हुए पुलिस की रिमांड याचिका निरस्त कर दी।

मुचलके पर रिहाई

कोर्ट ने दोनों भाइयों को 50-50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर छोड़ने का आदेश दिया। साथ ही विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर को दिए। अब मामले की विवेचना और पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी।

Tags: Alam MarketKanpur StampedeUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Varanasi Tantrik Murder Case

Tantrik Murder Case: वाराणसी पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड खोला, कैसे पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर करी थी हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Family Dispute: वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या का पुलिस ने खुलासा...

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Accident Details: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

Rang De Basanti Abhiyan

Rangday Basanti : रंग दे बसंती’ अभियान में कॉमिक्स के जरिए दिखाया यूपी का बदलाव

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Change Through Comics: कला और संस्कृति के जरिए अपनी बात कहने वाले युवाओं का प्रदेशव्यापी ‘रंग दे बसंती’ अभियान लगातार...

Next Post
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist