गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

कानपुर के सचेंडी में करीब एक साल पहले हुई सीमा देवी की मौत का राज खुल गया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में भाई ने हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी।

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur Woman Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत का मामला अब सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या निकला है। पुलिस की लंबी जांच में सामने आया कि सीमा की जान किसी अज्ञात डीसीएम की टक्कर से नहीं गई थी। पुलिस के अनुसार, उसके सगे भाई श्यामजी पाल ने जमीन विवाद में उसकी हत्या की थी। आरोप है कि श्यामजी ने सीमा के सिर पर ईंट और डंडे से हमला किया और फिर वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए डीसीएम की टक्कर की कहानी गढ़ दी।

जमीन बनी विवाद की वजह

पुलिस के मुताबिक, सीमा सचेंडी इलाके में अपनी मां और भाई श्यामजी के साथ रहती थी। पिता कृष्ण पाल की मौत के बाद परिवार की करीब चार बीघा जमीन का बंटवारा चार हिस्सों में हुआ था। बाद में सीमा की मां ने अपने हिस्से की करीब एक बीघा जमीन गिफ्ट डीड के जरिए बेटी के नाम कर दी। यही जमीन भाई-बहन के बीच विवाद की वजह बन गई। पुलिस का कहना है कि श्यामजी चाहता था कि सीमा यह जमीन उसके नाम कर दे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान सीमा की शादी शिवली क्षेत्र के एक युवक से तय हो गई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

RELATED NEWS

Ghaziabad Murder Case

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अगस्त 20, 2026
Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

अगस्त 18, 2026

शिकायत करने निकली थी

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन सुबह भी सीमा और श्यामजी के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सीमा नाराज होकर पुलिस में शिकायत करने के लिए स्कूटी से घर से निकली। पुलिस के अनुसार, घर से करीब एक किलोमीटर दूर श्यामजी ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई और आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्यामजी ने ईंट और डंडे से सीमा के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद सीमा सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

डीसीएम की झूठी कहानी

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद हत्या को छिपाने के लिए श्यामजी ने सड़क हादसे की कहानी बनाई। उसने डायल 112 पर फोन करके बताया कि किसी अज्ञात डीसीएम ने सीमा की स्कूटी को टक्कर मार दी है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को कहानी में कई ऐसे तथ्य मिले, जिनसे संदेह पैदा हुआ। CCTV फुटेज की जांच के साथ कथित डीसीएम की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी ने खोली पोल

पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संबंधित डीसीएम चालक से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि घटना के समय वह डीसीएम फतेहपुर में था। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। इसके बाद सीमा के मोबाइल की CDR, लोकेशन और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने सीमा के मंगेतर से भी पूछताछ की। उसने बताया कि मौत से एक दिन पहले सीमा ने WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपने भाई से जान का खतरा बताया था। यह संदेश जांच में अहम कड़ी बन गया।

पूछताछ में भाई गिरफ्तार

पुलिस ने WhatsApp संदेश, CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, CDR और ग्रामीणों के बयानों को जोड़कर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, श्यामजी से कई बार पूछताछ की गई और वह लगातार गुमराह करता रहा। सोमवार को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोबारा पूछताछ करने पर वह टूट गया। पुलिस का दावा है कि उसने बहन की हत्या की बात स्वीकार की। DCP एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, अगस्त 2025 में दर्ज सड़क दुर्घटना के मामले की विवेचना में हत्या और संपत्ति विवाद से जुड़ी सच्चाई सामने आई। आरोपी श्यामजी पाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Tags: Kanpur CrimeMurder caseUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad Murder Case

Ghaziabad Crime:शराब के लिए 20 रुपए नहीं दिए तो दोस्त ने घोंपा चाकू, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Ghaziabad Murder Case:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर महज 20 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक...

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

Khadi Modernization: परंपरा के साथ आधुनिकता से जोड़ने की तैयारी, अब देश-विदेश में बढ़ेगा खादी का कारोबार

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Khadi Industry:  चरखे और हथकरघे से तैयार होने वाली खादी अब सिर्फ पारंपरिक कपड़े तक सीमित नहीं रहेगी। बदलते समय...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Kanpur Stampede: 16 रुपये की सेल में रईस- सलमान की रिमांड खारिज, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश

Kanpur Stampede: 16 रुपये की सेल में रईस- सलमान की रिमांड खारिज, विवेचक पर कार्रवाई के आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में 15 अगस्त की रात 16 रुपये की सेल के दौरान हुई भगदड़ के...

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Next Post
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

Bangladesh Presidential Election 2026

Bangladesh Politics: 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला, मिर्जा फखरुल और ओली अहमद आमने-सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist