गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP:अब इंतजार की घड़ियां हुई ख़त्म, कानपुर को मिला नया पुल, जानिए कितनी ख़ास है इसकी डिजाइन

कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को वीआईपी रोड से जोड़ने के लिए 726 करोड़ रुपये की लागत से वाई-आकार का पुल बनेगा। नया पुल आर्थिक विकास में सहायक होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। अधिकारी जल्द काम शुरू करेंगे।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur Y-shaped bridge project
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी और वीआईपी रोड को जोड़ने के लिए एक नए वाई-आकार के पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के सीईओ मयूर माहेश्वरी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार और सेतु निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने भी हिस्सा लिया। इस पुल के बनने से यातायात में सुधार होगा और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

पुल निर्माण की योजना और बजट

यह नया पुल कानपुर के ट्रांसगंगा सिटी और वीआईपी रोड को सीधे जोड़ते हुए जाम की समस्या का समाधान करेगा। पहले इसके लिए 538 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था, लेकिन संशोधित योजना के तहत यह लागत बढ़कर 726 करोड़ रुपये हो गई है। इस अतिरिक्त बजट को भी मंजूरी दे दी गई है। पुल की चौड़ाई 12.5 मीटर होगी और इसे चार लेन का बनाया जाएगा।

RELATED NEWS

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

जून 17, 2026
Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

जून 3, 2026

पुल का डिज़ाइन वाई-आकार का होगा। गंगा नदी के ऊपर पहुंचने पर पुल की दो शाखाएं हो जाएंगी एक रानी घाट की ओर तो और दूसरी धोबी घाट की ओर उतरेंगी यह डिज़ाइन इसलिए चुना गया ताकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात का दबाव समान रूप से बांटा जा सके।

पुराने प्लान को क्यों किया गया रद्द?

पहले योजना थी कि ट्रांसगंगा सिटी से सरसैया घाट तक एक पुल बनाया जाएगा। लेकिन प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया क्योंकि इससे सरसैया घाट चौराहे पर यातायात जाम की समस्या बढ़ सकती थी। इसके बाद, अधिकारियों ने वाई-आकार के पुल का विकल्प चुना।

यातायात के नए रूट

लखनऊ से आने वाले वाहनों को अब धोबी घाट पर रोका जाएगा, जहां से वे भैरवघाट और खलासी लाइन रूट होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं, शहर से ट्रांसगंगा सिटी, उन्नाव या लखनऊ जाने वाले वाहन रानी घाट से होकर पुल पर चढ़ेंगे।

यात्रियों को रानी घाट से भैरवघाट मंदिर और जलकल पंप हाउस के बीच से गुजरते हुए पुल तक पहुंचने का नया रास्ता मिलेगा। यह मार्ग न केवल यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि समय की बचत भी करेगा।

निर्माण का अगला चरण

सेतु निगम की लखनऊ शाखा अगले 15 दिनों के भीतर पुल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगी। इसके बाद यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह पुल कानपुर और उन्नाव के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

क्षेत्रीय विकास की उम्मीद

यह नया पुल कानपुर और उन्नाव के लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। यातायात आसान होने से क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर उत्साहित हैं और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Tags: Ganga bridge projectKanpur infrastructure newsUttar Pradesh development
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Yogi Adityanath on Uttar Pradesh Development: सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

by SYED BUSHRA
जून 2, 2026

New Projects In Religious Cities, उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक महत्व वाले शहरों के विकास को नई गति देने की तैयारी...

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2026

Uttar Pradesh New Growth Story: उत्तर प्रदेश सरकार की साफ सोच है कि प्रदेश का कोई भी जिला या कस्बा...

Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

by SYED BUSHRA
जनवरी 14, 2026

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर निर्माण कार्य...

Next Post
Gemini AI

क्या आपके फोन में भी अपने आप इंस्टॉल हुआ है Gemini AI? जानिए इसके पीछे की वजह

Rahul

Rahul attack on yogi govt: 'यूपी में नहीं संविधान, चलता है मनुस्मृति से काम' संसद में राहुल का योगी सरकार पर वार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist