Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, कहा- ‘वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए…

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

कर्नाटक में इस बार बीजेपी का पलड़ा भारी होगा या फिर कांग्रेस का ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन अब ठीक एक हफ्ते बाद यानी की 10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है। इसके नतीजे 13 मई को आने हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास में लगी हुई हैं। बता दें कि इसी क्रम में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विपक्ष सिर्फ गाली पॉलिटिक्स जानता है

उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ गाली पॉलिटिक्स जानता है। वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए गालियां देते हैं। कर्नाटक के लोग गाली की राजनीति को खारिज करते हैं और सभी मतदाता मुझे गाली देने के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। हमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाना है। इसके लिए आपको बीजेपी को वोट करना होगा।

कांग्रेस ने अपने दशकों के कुशासन के चलते जन विश्वास खो दिया

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने अपने दशकों के कुशासन के चलते जन विश्वास खो दिया है। इसलिए, झूठे आरोप और झूठी गारंटी देती है। अब यही एकमात्र सहारा बचा है। कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 80 प्रतिशत कमीशन खाने को तैयार बैठी है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “4 करोड़ 20 लाख नकली नामों को उन्होंने (कांग्रेस) ने राशन दिया। 4 करोड़ नकली नामों को गैस की सब्सिडी दी, 1 करोड़ नकली नामों को महिला कल्याण के नाम पर पैसा भेजा। 30 लाख नकली विद्यार्थियों को छात्रवृति भेजी जा रही थी।”

कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोटबैंक के तौर पर उपयोग किया

इतना ही नहीं वहीं आदिवासियों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोटबैंक के तौर पर उपयोग किया और आदिवासियों को सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने अपनी सरकारों के दौरान आदिवासियों नेतृत्व को भी आगे नहीं आने दिया। यहीं कारण है कि आज पूरे देश में आदिवासी समाज कांग्रेस को सबक सिखाने का संकल्प कर के बैठा है। “उन्होने आगे कहा, कांग्रेस ने देश के कोने-कोने में करीब 10 करोड़ नकली नाम सरकारी कागजों में डलवा दिए थे। इनको मिलने वाले पैसे कहां जाते होंगे? ये पैसा जा रहा था कांग्रेस के टॉप से बॉटम तक बैठे भ्रष्ट नेताओं की जेब में।”

Exit mobile version