Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Kerala News : वायनाड के जंगलों में पांच दिन से फंसे 4 बच्चों की बचाई गई जान, वन अधिकारियों ने दी हिम्मद की मिसाल

कलपेट्टा रेंज के वन अधिकारी के. हशीस की अगुआई में चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को एक आदिवासी परिवार को बचाने के लिए जंगल के भीतर एक खतरनाक रास्ता पार किया और सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया। बचाए गए बच्चों में आदिवासी समुदाय के चार छोटे बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र एक से चार साल के बीच है।

Gulshan by Gulshan
August 3, 2024
in Breaking, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर
Wayanad News, Wayanad Landslide, Forest officers in Wayanad
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Allu Arjun, Kerala CM Funds, Mammootty, Wayanad Landslide, wayanad landslide

Entertainment News : अल्लू अर्जुन ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम फंड में दान की इतनी राशि…

August 4, 2024
Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

August 1, 2024
Kerala News : केरल के वायनाड में आए भयानक भूस्खलन में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं। इस गंभीर स्थिति के बीच एक सुखद घटना सामने आई है: भूस्खलन प्रभावित वायनाड में केरल के वन अधिकारियों ने 8 घंटे की मेहनत के बाद एक दूरदराज की आदिवासी बस्ती से 6 बच्चों को सुरक्षित निकाला।

इस रेस्क्यू अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, “वन अधिकारियों की यह भावना हमें याद दिलाती है कि संकट के समय भी केरल की दृढ़ता कायम रहती है। हम मिलकर पुनर्निर्माण करेंगे और और भी मजबूती से उभरेंगे।”

कलपेट्टा रेंज के वन अधिकारी के. हशीस के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को एक आदिवासी परिवार को बचाने के लिए जंगल के अंदर एक खतरनाक रास्ता पार किया और इस रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। बचाए गए बच्चों में आदिवासी समुदाय के 1 से 4 साल के चार छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार में ‘रेड’ अलर्ट जारी, तो उत्तराखंड में ‘येलो’ अलर्ट जारी, आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? जानिए वेदर अपडेट।

पहाड़ी की चोटी पर फंसा था परिवार 

वायनाड के पनिया समुदाय का यह परिवार एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित गुफा में फंसा हुआ था, जिसके ऊपर एक गहरी खाई थी। टीम को वहां पहुंचने में चार घंटे पचास मिनट से अधिक का समय लगा। पीटीआई से बात करते हुए, हशीस ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को एक मां और उसके चार साल के बच्चे को वन क्षेत्र के पास भटकते हुए देखा। जब उन्होंने पूछताछ की, तो पता चला कि मां के तीन अन्य बच्चे और उनके पिता बिना भोजन के गुफा में फंसे हुए हैं।

हशीस ने बताया कि यह परिवार आदिवासी समुदाय के एक विशेष वर्ग से है, जो आमतौर पर बाहरी लोगों से बातचीत करने से कतराता है। उन्होंने कहा, “ये लोग सामान्यतः वन उत्पादों पर निर्भर रहते हैं और उन्हें स्थानीय बाजार में बेचकर चावल खरीदते हैं। लेकिन भूस्खलन और भारी बारिश के कारण वे कोई भोजन प्राप्त करने में असमर्थ हो गए थे।”

वन रेंज अधिकारी ने दी जानकारी

वन रेंज अधिकारी ने अपनी कठिन यात्रा के बारे में बताया, जिसमें उन्हें भारी बारिश के बीच फिसलन भरी और खड़ी चट्टानों से गुजरना पड़ा। हशीस ने कहा, “बच्चे थके हुए थे, इसलिए हमने जो भी खाने-पीने का सामान साथ लाए थे, उन्हें दिया। बाद में, बहुत समझाने के बाद, उनके पिता हमारे साथ चलने के लिए राजी हो गए। हमने बच्चों को अपनी बॉडी से बांध लिया और वापस यात्रा शुरू कर दी।” अधिकारियों को फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़ने के लिए पेड़ों और चट्टानों से रस्सियां बांधनी पड़ीं।

वे अट्टामाला के अपने स्थानीय दफ्तर में लौट आए, जहां बच्चों को खाना दिया गया और नए कपड़े और जूते प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चों को वहीं सुरक्षित रखा गया है और वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वन अधिकारियों की इस चुनौतीपूर्ण मेहनत की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और तस्वीरें साझा कीं।

Tags: Forest officers in Wayanadwayanad landslideWayanad News
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Allu Arjun, Kerala CM Funds, Mammootty, Wayanad Landslide, wayanad landslide

Entertainment News : अल्लू अर्जुन ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम फंड में दान की इतनी राशि…

by Gulshan
August 4, 2024
0

Entertainment News : केरल के वायनाड से लैंडस्लाइड की एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सभी को देहला कर...

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

Wayanad Landslide: अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

by Mayank Yadav
August 1, 2024
0

Kerala Wayanad Landslide Updates: वायनाड में लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 280 को पार कर गई है। 2 दिनों में...

Wayanad Landslide, Kerala, Doctor, Odisha, Kerala Landslide

Kerala News : वायनाड लैंडस्लाइड में दो डॉक्टर हुए लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम

by Gulshan
July 31, 2024
0

Kerla News : ओडिशा के दो डॉक्टर सोमवार (29 जुलाई) को अपने परिवारों के साथ केरल में छुट्टियां मनाने गए...

Wayanad

Wayanad Landslide: अब तक 143 की मौत, भारी बारिश का अलर्ट, बचाव अभियान जारी

by Mayank Yadav
July 31, 2024
0

Wayanad: केरल के Wayanad जिले में भूस्खलन और भारी बारिश से तबाही मच गई है, जिसमें अब तक 143 लोगों की...

Kerala Landslide

Kerala Landslides: वायनाड में भारी तबाही, 63 लोग मर गए, सेना-NDRF की टीमें जुटीं, 100 से अधिक लोग मलबे से निकाले गए बाहर

by Mayank Yadav
July 30, 2024
0

Kerala Landslide: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने...

Next Post
Global Market

Global Market : "ब्लैक फ्राइडे" पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में आया भूचाल, वाल स्ट्रीट लहूलुहान, जानिए कारण

Iqra Choudhary

Iqra Choudhary Attack CM Yogi : योगी सरकार की लव जिहाद बिल पर सपा सांसद इकरा हसन जताया ऐतराज़, ऐसा क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

CATEGORY

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा

SITE LINKS

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org
  • About us
  • Contact
  • Election Result
  • Home
  • Home 1
  • Home 2
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version