• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 26, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

1942 में रंगबाजों ने खेली ऐसे होली कि अंग्रेज कलेक्टर की पैंट हो गई थी गीली, जानिए क्यों 7 दिनों तक कानपुर में उड़ता है रंग-गुलाल

कानपुर में खेली की कहानी आजादी से जुड़ी हुई है, यहां अंग्रेजों के खिलाफ होली पर्व पर बिगुल फूंका गया, जीत के बाद रंगबाजों ने उडाया रंग-गुलाल।

by Vinod
March 6, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। मथुरा की लठ्ठमार होली, वृंदावन की फूलों वाली होली और बरसाना की लड्डू और छड़ीमार होली के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन कानपुर की होली भी लोगों में चर्चा का केंद्र बनी रहती है। कनपुरिये एक दिन नहीं बल्कि पूरे 7 दिनों तक रंग-गुलाल एक-दूसरे को लगाते हैं। कंपू की होली की कहानी भारत की आजादी से जुड़ी हुई है। दरअसल, आजादी से पहले हटिया, कानपुर का हृदय हुआ करता था। वहां लोहा, कपड़ा और गल्ले का व्यापार होता था। व्यापारियों के यहां आजादी के दीवाने और क्रांतिकारी डेरा जमाते और आंदोलन की रणनीति बनाते थे। शहर में गंगा मेला पर होली खेलने की परंपरा सन् 1942 से बरकरार है।

1942 को क्या हुआ था

दरअसल, आजादी से पहले हटिया बाजार कानपुर का हृदय हुआ करता था। गुलाब चंद सेठ हटिया के बड़े व्यापारी हुआ करते थे। गुलाब चंद हटिया में बड़ी धूमधाम के साथ होली का आयोजन किया करते थे। होली पर्व में कारोबारियों के अलावा आसपास के गांव के लोग शामिल होते थे। उस वक्त पूरे देश में जंग-एक-आजादी को लेकर आंदोलन चल रहे थे। सन 1942 को होली पर्व था। सेठ ने सैकड़ों लोगों को होली का आमंत्रण दिया। होली की तैयारी भी चल रही थी। होली में क्रांतिकारियों को भी बुलाया गया था। जिसके कारण अंग्रेज कलेक्टर हटिया की होली के खिलाफ था। उसने अंग्रेज अफसरों को हटिया की होली रोकने का फरमान जारी कर दिया।

Related posts

Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

September 26, 2025
Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025

स्वतंत्रता सेनानी भी जुड़ते चले गए

कलेक्टर के आदेश पर अंग्रेज अधिकारी घोड़े पर सवार होकर आए और होली बंद करने को कहा। इस पर गुलाब चंद सेठ ने उनको साफ मना कर दिया। अंग्रेज अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का विरोध करने पर जागेश्वर त्रिवेदी, पं. मुंशीराम शर्मा सोम, रघुबर दयाल, बालकृष्ण शर्मा नवीन, श्यामलाल गुप्त ’पार्षद’, बुद्धूलाल मेहरोत्रा और हामिद खां को भी हुकूमत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार करके सरसैया घाट स्थित जिला कारागार में बंद कर दिया। इसकी खबर जब लोगों को लगी तो पूरा शहर भड़क उठा। सबने मिलकर आंदोलन छेड़ दिया और इसमें स्वतंत्रता सेनानी भी जुड़ते चले गए।

गिरफ्तार लोगों को छोड़ना पड़ा

7 दिन विरोध के बाद अंग्रेज अधिकारी घबरा गए और उन्हें गिरफ्तार लोगों को छोड़ना पड़ा। यह रिहाई अनुराधा नक्षत्र के दिन हुई। होली के बाद अनुराधा नक्षत्र के दिन उनके लिए उत्सव का दिन हो गया और जेल के बाहर भरी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर खुशी मनाई। इसी खुशी में हटिया से रंग भरा ठेला निकाला गया और लोगों ने जमकर रंग खेला। शाम को गंगा किनारे सरसैया घाट पर मेला लगा, तब से कानपुर शहर इस परंपरा का निर्वाह कर रहा है। आज भी सरसैया घाट पर पूर्व की भांति शाम को होली मिलन समारोह होता है।

हजारों लोगों की सहभागिता होती है

कभी एक ठेले पर 4 ड्रम और 8-10 लोगों की फाग मंडली के साथ हटिया से निकलने वाला गंगा मेला का कारवां समय के साथ विशाल होता जा रहा है। अब मेला जुलूस में भैंसा ठेले, कई टैंपो-ट्राली, टैक्टर, बैलगाड़ी, शंकर भगवान का रथ, ऊंटों के साथ हजारों लोगों की सहभागिता होती है। हटिया से शुरू हो शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरकर इस मेले का समापन वापस हटिया में होता है। जब से गंगा मेला शुरू हुआ तब से तो भले ही होली वाले दिन कम रंग चले लेकिन गंगा मेला शामिल होने सब के सब हटिया पहुंच जाया करते थे। क्या हिंदू क्या मुसलमान तब सब गंगा मेला में इकट्ठा होकर होली खेलते थे।

1942 से चली आ रही परंपरा अब भी जारी

आजादी के बाद पूरे आठ दिन जमकर होली खेलते थे। अब तो हर गली मुहल्ले के नुक्कड़ पर होली जलाई जाती है, तब किसी एक मैदान में होली जलती थी और होली जलने के दौरान सब अपने अपने घरों निकलकर ऐसे मैदान की ओर जाते थे, जैसे कोई रैली निकलने जा रही हो। 1942 से चली आ रही परंपरा अब भी जारी है। होली पर्व से ठीक एक महिने पहले से हटिया में तैयारियां शुरू हो जाती है। होली कमेटी से जुड़े लोग रंग-गुलाल और पकवानों की व्यवस्था करते हैं। गंगा मेला के दिन सभी राजनीतिक दलों के नेता गंगा तट पर पहुंचते हैं और एक साथ मिलकर होली पर्व मनाते हैं। गंगा मेला के दिन करीब पांच लोग रंगबाज गंगा के तट पर पहुंचते हैं।

 

 

Tags: holi festival 2025kanpurUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Previous Post

देवभूमि में PM Modi, गंगा पूजन से जनसभा तक, जानें क्या है आज का पूरा शेड्यूल?

Next Post

Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Vinod

Vinod

Next Post
Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

September 26, 2025
Navratri 2025 Maha Ashtami Kanya Pujan

Navratri 2025: नवरात्रि की अष्टमी शक्ति उपासना का पावन अवसर,कैसे करे महागौरी की आराधना और कन्या पूजन से पाए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

September 26, 2025
Yogi Adityanath

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

September 26, 2025
Navratri free delivery scheme for girl child

नवरात्रि पर अनोखी पहल: हरदा के सोमानी हॉस्पिटल में बेटी के जन्म पर मुफ्त डिलीवरी, दवाइयों का पूरा खर्च भी उठाएगा अस्पताल

September 26, 2025
Shivpuri marriage dispute husband wife case

सुहागरात में मनीषा निकली मनीष,मध्य प्रदेश से सामने आया अजीबो-गरीब शादी का अनोखा मामला

September 26, 2025
Delhi News

दिल्ली में बदले लाउडस्पीकर के नियम! जानिए आपके राज्य में कितने बजे तक बजा सकते हैं डीजे

September 26, 2025
Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

Kanpur News : पहले देनी होगी सनातनी होनी की ‘अग्निपरीक्षा’, पास होने पर ही पूरी होगी डांडिया खेलने की इच्छा

September 26, 2025
Palassio Mall

नशे में महिला की हिदायत पर मॉल में अंधाधुंध फायरिंग, दो गार्ड घायल

September 26, 2025
Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

Ramlila of Kanpur: 148 बरस की हुई परेड की रामलीला, पहली बार कानपुर के रावण से लड़ेंगे दुबई के राम

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version