प्राण प्रतिष्ठा के 25 दिन बाद Hema Malini ने दोबारा किए राम लला के दर्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली ये बात

एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस भव्य समारोह के दौरान नृत्य की प्रस्तुति दी थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हेमा मालिनी ने राम मंदिर के दर्शन किये, और इसे लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर किए।

Hema Malini

नई दिल्ली: 22 जनवरी को पूरे देश में दीप जलाकर दोबारा दीवाली मनाई गई थी। 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा जो हुई थी। इस प्राण प्रतिष्ठा में नेता अभिनेता और कई फेमस हस्तियां शामिल हुई थी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को हुए पूरे 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अब भी लोगों के बीच मंदिर को देखने और श्री राम के दर्शन करने की लालसा कम नहीं हुई है। एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने इस भव्य समारोह के दौरान नृत्य की प्रस्तुति दी थी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हेमा मालिनी ने राम मंदिर के दर्शन किये, और इसे लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर किए।

हेमा मालिनी (Hema Malini) हाल ही में फिर से अयोध्या नगरी में नज़र आईं। वहां उन्होंने राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद हेमा ने मीडिया से बातचीत की। अपनी इस बातचीत में उन्होंने कहा, रामलला के दर्शन किये। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, व्यवस्थित है। इस मंदिर ने कई लोगों को रोजगार दिया है।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रामलला के दर्शन को लेकर एक पोस्ट भी अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अब परिवार के साथ अयोध्या में हूं और रामलला के दिव्य दर्शन का आनंद ले रही हूं। मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रही हूं। कई नामी कलाकार पहले ही यहां परफॉर्म कर चुके हैं और कई अन्य कतार में हैं। यह एक दिव्य बुलावा है।

ये भी पढ़ें :- आमिर खान की दंगल में नज़र आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस Suhani Bhatnagar का निधन

आपको बता दें, 22 जनवरी को आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नज़र आईं थीं।

Exit mobile version