नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बेहद दुख भरी ख़बर सामने आई है। सुपरहिट फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। महज 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस ख़बर ने सिने जगत से जुड़े हर शख्स को शॉक्ड कर दिया था।
फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) की मौत की वजह पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है। सुहानी से जुड़ी जानकारी में बताया गया कि कुछ समय पहले सुहानी भटनागर का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद इलाज के दौरान जो दवाएं सुहानी को दी गई थीं, उनका उन्हें ऐसा साइड इफेक्ट हुआ, जिसके कारण उनके शरीर में धीरे-धीरे पानी भरना शुरु हो गया।
दंगल फेम ये एक्ट्रेस काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) बॉलीवुड की जानी-मानी चाइल्ड एक्ट्रेस थीं। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल में उन्हें शानदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके अलावा उन्हें कई टीवी एड्स में भी देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें :- महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले Nitish Bharadwaj को पत्नी ने किया परेशान, तो पहुंचे पुलिस स्टेशन
अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड से कुछ टाइम के लिए ब्रेक लिया हुआ था। सैक्टर 15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर भी सुहानी भटनागर एक्टिव थी लेकिन साल 2021 के नवंबर महीने से वो किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं थी।