शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

NEET UG की परीक्षा में छात्रों ने बनाया रिकॉर्ड, 67 परीक्षार्थियों ने हासिल की AIR 1

by Rajni Thakur
जून 5, 2024
in Latest News, TOP NEWS, देश, शिक्षा
a-record-67-candidates-have-secured-the-first-all-india-rank-in-neet-ug-2024-the-national-testing-agency-nta-said-on-wednesday
Share on FacebookShare on Twitter

NEET UG Result 2024: इस बार की नीट परीक्षा में छात्रों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए एक रिकॉर्ड कायम किया है। मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 67 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। बुधवार को एनटीए की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को बताया कि रिकॉर्ड के तौर पर 67 उम्मीदवारों ने NEET UG 2024 में पहली अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। NTA के मुताबिक आसान परीक्षा, रजिस्ट्रेशन में उछाल, एक प्रश्न के दो सही जवाब और “परीक्षा समय की हानि” के कारण ग्रेस मार्क्स के जरिए ये परिणाम आया है।

RELATED NEWS

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

जुलाई 21, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

छात्रों को कैसे मिले 720 अंक?

रिकॉर्ड संख्या में छात्रों को 720 अंक मिलने को लेकर एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “एनसीईआरटी की पुस्तक में बदलाव के अनुसार एक प्रश्न था जिसके दो उत्तर सही थे। दिए गए विकल्पों में से दो को एनसीईआरटी ने अपनी पुरानी और नई पुस्तकों में सही चिह्नित किया था। नीट यूजी की परीक्षा में मूल एक उत्तर से दो विकल्प सही घोषित किए गए हैं, और 44 उम्मीदवारों के अंक 715 से बढ़कर 720 हो गए हैं।

इन परीक्षार्थियों को मिले ग्रेस मार्क्स 

इसके अलावा यह भी सवाल उठा कि कुल 720 अंकों के साथ, दूसरा उच्चतम प्राप्त करने योग्य स्कोर 716 है, लेकिन छात्रों को 718 और 719 अंक मिले। इस पर एनटीए ने बताया कि ऐसा ग्रेस मार्क्स के कारण हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2024 की परीक्षा के दौरान समय गंवाने की सूचना दी थी, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।

24 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

इस साल नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन में 16.85 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इस साल कुल 24,06,079 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि पिछले साल 20.59 लाख ने आवेदन किया था। एक अधिकारी ने कहा कि “यूजी रजिस्ट्रेशन में वृद्धि के कारण टॉपर्स की संख्या भी बढ़ी है। इसके अलावा इस साल पेपर का भी पहले के मुताबिक आसान था।”

एनटीए ने देश भर के 557 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2024 परीक्षा आयोजित की, इसमें 14 शहर भारत के बाहर थे।

यह भी पढ़ें : NEET UG Result 2024 Out: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, परीक्षार्थी Direct Link से चेक करें परिणाम

Tags: EDUCATION NEWSNEET EXAM 2024NEET UG Result 2024 Out
Share199Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

U P Plantation Drive: एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान, स्कूलों, कॉलेजों में लगाए जाएंगे 32 लाख से ज्यादा पौधे बनेगा रिकॉर्ड

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Uttar Pradesh Plantation Drive: उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के...

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

ARP Process : नई व्यवस्था लागू, परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चुने जाएंगे शिक्षक, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा मोबिलिटी भत्ता

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

ARP Selection Process : शिक्षा विभाग ने एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। एआरपी...

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

by Kirtika Tyagi
जून 3, 2026

Evaluation System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM प्रणाली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई...

Next Post
NEET-UG

NEET 2024 के परिणाम: पूर्ण स्कोर ने लीक की चिंता, कैन्सल की मांग और क्या होगी आगे की राह

अयोध्या में मिली हार से नाराज दिखे Anupam Kher सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में कह डाली ये बड़ी बात!

अयोध्या में मिली हार से नाराज दिखे Anupam Kher सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में कह डाली ये बड़ी बात!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist