Kartik Aaryan के साथ भूल भुलैया 3 में नज़र आएंगी एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी!

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भले ही अक्षय कुमार जितना मनोरंजन करने में सफल न रहे हो लेकिन इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई।

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया काफी बड़ी हिट रही थीष दर्शकों को इस फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसका दूसरा पार्ट बनने की इच्छा भी जाहिर की थी। मेकर्स ने भी दर्शकों की डिमांड और इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए। भूल भुलैया का पार्ट 2 रिलीज किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भले ही अक्षय कुमार जितना मनोरंजन करने में सफल न रहे हो लेकिन इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई।

अब भूल भुलैया 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद दर्शक इस फिल्म के पार्ट 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर किया है। या यूं कह लीजिए एक हिंट देकर इस फिल्म के पार्ट 3 की एक कास्ट के बारे में बताया है।

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक पजल के जरिए उन्होंने भूल भुलैया 3 की अगली कास्ट की ओर इशारा करते हुए बताया है। इस पजल पर एक्ट्रेस की एक आधी तस्वीर नज़र आ रही है। इस तस्वीर में एक फीमेल फेस मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीर में पूरा चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इसे कैप्शन देते हुए कार्तिक (Kartik Aaryan) ने लिखा है, एक चिलिंग स्माइल जो दिलों में खौफ जगा देती है। सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को।

ये भी पढ़ें :- मिस इंडिया बनने वाली पहली एक्ट्रेस Nutan के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप!

आपको बता दें, फोटो में नज़र आ रहा चेहरा एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी जैसा लग रहा है। कार्तिक की इस पोस्ट पर कई नेटिजन्स तरह, तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, तृप्ति डिमरी। आपको बता दें, रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी के काम को काफी सराहा गया था। एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही।

Exit mobile version