इंस्टाग्राम पर पहली बार Anushka Sharma ने शेयर की नन्हें विराट की तस्वीर, फैंस देख बोले बिल्कुल डैडी जैसा!

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ख़बरों में हैं। पर ये दोनों किसी फिल्म या मैच लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ख़बरों में हैं। पर ये दोनों किसी फिल्म या मैच लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे अकाय की पहली बार तस्वीर शेयर करने के चलते चर्चा में हैं। दोनों के फैंस जानते हैं उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। बेटी की झलक को तो ये स्टार कपल पहले ही दिखा चुका है, लेकिन अब क्रिकेटर के सभी फैंस नन्हें विराट को देखने के लिए काफी दिनों से एक्साइटेड थे।

अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ने पहली बार बेटे अकाय की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। अनुष्का ने फोटो तो पोस्ट की है, लेकिन इसमें सिर्फ बेटे अकाय की झलक है यानी दोनों के फैंस अकाय का चेहरा नहीं देख पा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की इस इंस्टा स्टोरी में अकाय का सिर्फ हाथ नज़र आ रहा है। एक्ट्रेस की इस स्टोरी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे नन्हा विराट घुटनों के बल चल रहा हो। तस्वीरों में अकाय प्लेट में रखी आइसक्रीम तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। भले ही मां अनुष्का ने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया हो लेकिन फैंस नन्हें विराट की इस छोटी सी झलक को देखकर ही काफी खुश हो गए हैं।

बता दें, कि इससे पहले अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक तरफ अकाय के फुट प्रिंट    थे और दूसरी तरफ विराट कोहली के फुट प्रिंट थे। इस पोस्ट को फैंस ने जमकर लाइक किया था। अनुष्का के बेटे अकाय की झलक शेयर करने के बाद अब विराट कोहली के सभी फैंस जल्द से जल्द उसका चेहरा दिखाने की भी डिमांड कर रहे हैं। कई यूजर्स अनुष्का और विराट को बेटे का चेहरा अब दिखाओगे जैसे कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- England में अप्रवासी दंगों के बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम डरी, होटल रूम से बाहर जाना किया बंद!

वहीं बात अगर अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट को लेकर करें तो, चकदा एक्सप्रेस को वह काफी दिनों से चर्चा में हैं लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, वहीं विराट कोहली हाल ही में श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलकर भारत लौटे हैं।

Exit mobile version