Tuesday, March 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

ICC Team: वर्ल्ड कप विजेता टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, इसके बावजूद सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ICC टीम में मिली जगह

Saurabh Chaturvedi by Saurabh Chaturvedi
November 21, 2023
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
australia photo
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया बनी. वहीं उपविजेता टीम भारत रहा. टीम इंडिया ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारत ने अपने लीग मैच के सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल मैच में भी जीत दर्ज की है और इसके बाद सबसे बड़े मुकाबले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. हालांकि यहां पर भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से बड़े हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है और यही कारण है कि आईसीसी के बेस्ट प्लेइंग 11 टीम में कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. लेकिन वहीं दूसरे तरफ ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े:- Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले ही लीक हुई इसकी डिटेल्स, जानिए क्या है इस स्मार्टफोन के फीचर्स

RELATED NEWS

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

February 27, 2026
ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026

सबसे ज्यादा भारत के 6 खिलाड़ी शामिल

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में सफर बहुत ही शानदार रहा. भारतीय क्रिकेट टीम के करीब सभी खिलाड़ी बहुत ही शानदार फॉर्म में थे और टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने सभी 10 मुकाबलों को लगातार जीत कर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो कंगारू टीम की वर्ल्ड कप में शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने अपने शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट में वापसी की. इन्होंने नॉकआउट मुकाबलों में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में कंगारू टीम ने भारत को 6 विकेट से मात दी और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.

मैक्सवेल और जांपा को मिला ICC टीम में जगह

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड का फाइनल नहीं जीत पाई है, लेकिन इस टीम की बड़ाई हर जगह हो रही है. दरअसल रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में दिखाई दी. वहीं खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया. विराट कोहली 700 से ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 24 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने. रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में टीम को लगातार 10 मैच जीताने वाले इकलौते कप्तान बने. रोहित शर्मा ने भी बेहतरीन कप्तानी का मुजायरा पेश किया. यही कारण है कि भारतीय इनको आईसीसी बेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया से ग्लेन मैक्सवेल और एडम जांपा को शामिल किया गया है.

आईसीसी की बेस्ट वनडे प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), विराट कोहली, डेरिल मिचेल, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका, एडम जम्पा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

Tags: ICCTeam IndiaWorld Cup
Share197Tweet123Share49
Saurabh Chaturvedi

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

 T20 World Cup 2026:गुरुवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा। पहले South Africa ने West Indies को...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Hardik Pandya T20I gesture news

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद कौन पहुंचा घायल कैमरामैन की मदद को, फैंस ने कहा यही है असली स्पोर्ट्समैन

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Hardik Pandya Gesture:भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post
Rajesh Khanna

Rajesh Khanna एक ऐसा सुपरस्टार जिसके स्टारडम की दुनिया दीवानी थी लेकिन अपनी ही शादी को आखिर क्यों नहीं बचा पाया था ये स्टार ?

Amit Shah PHOTO

Rajasthan: राजस्थान में गृहमंत्री शाह का बड़ा बयान, मोदी सरकार आते ही दंगाई चले जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist