Saturday, November 21, 2026 3:57 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » सत्ता बदलते ही ‘लालटेन’ बुझ गई! राबड़ी का 20 साल पुराना किला ढहा, कोर्ट का बहाना या BJP का निशाना?

सत्ता बदलते ही ‘लालटेन’ बुझ गई! राबड़ी का 20 साल पुराना किला ढहा, कोर्ट का बहाना या BJP का निशाना?

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को दो दशक से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस मिला है। बीजेपी के मजबूत उभार के बीच यह फैसला, लालू परिवार और सत्ता पक्ष के बीच नए राजनीतिक घमासान को जन्म दे रहा है, जिसकी जड़ें तेजस्वी यादव के एक पुराने कोर्ट केस में छिपी हैं।

by Mayank Yadav
26/11/2025
Rabri Devi

RELATED NEWS

क्या है IRCTC SCAM, जिसके तहत लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धारा 420-120B के तहत चलेगा मुकदमा

क्या है IRCTC SCAM, जिसके तहत लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धारा 420-120B के तहत चलेगा मुकदमा

October 13, 2025
लालू यादव photo

Bihar: राजद नेता लालू यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बड़ी राहत

October 4, 2023

Rabri Devi residence: बिहार की राजनीति में लगभग दो दशकों से लालू परिवार का स्थायी पता रहा 10 सर्कुलर रोड आवास अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से छिनने जा रहा है। मंगलवार को भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब 2025 विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिससे सत्ता के फैसलों पर BJP के बढ़ते प्रभाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, इस फैसले की पृष्ठभूमि 2019 के पटना हाई कोर्ट के उस बड़े आदेश में है, जिसने पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली सरकारी सुविधाओं को समाप्त कर दिया था। इस आदेश के बाद भी, राबड़ी देवी को विरोधी दल की नेता होने के नाते आवास मिला था, पर अब यह सुविधा भी वापस ले ली गई है, जिससे एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

दो दशकों बाद क्यों छिन रहा 10 सर्कुलर रोड? लालू परिवार पर BJP का तंज

पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi चाहे किसी भी पद पर रही हों, 10 सर्कुलर आवास उन्हीं के नाम पर हमेशा आवंटित रहा। 2005 में सत्ता छोड़ने के बाद उन्हें यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से मिला था। सबसे बड़ी बात यह है कि इतने वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी इस बंगले पर कोई सख्त रुख नहीं अपनाया।

#WATCH | Patna | Visuals from the residence of Former Bihar CM Rabri Devi, 10 Circular Road. The Bihar Building Construction Department has allotted House No. 39 on Harding Road to Former Bihar CM Rabri Devi for her use as Leader of Opposition in the Bihar Legislative Council.… pic.twitter.com/sBnRheSG2F

— ANI (@ANI) November 25, 2025

हालांकि, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहले से अधिक ताकतवर होकर उभरी है और सबसे अधिक सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सरकार के फैसलों पर बीजेपी के मजबूत होने का असर दिख रहा है, और यह नोटिस इसी प्रभाव का परिणाम हो सकता है।

तेजस्वी यादव का कोर्ट केस है असली जड़

Rabri Devi को आवास खाली कराने के पीछे का असली कारण तेजस्वी यादव के एक पुराने कानूनी मामले में छिपा है। 2017 में, जब नीतीश कुमार ने पाला बदलकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई, तो तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 5 देशरत्न मार्ग आवास खाली करने का आदेश दिया गया। इस आदेश के खिलाफ तेजस्वी यादव ने हाई कोर्ट का रुख किया।

इस सुनवाई के दौरान, यह जानकारी सामने आई कि राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला, गाड़ी, सुरक्षा और स्टाफ दिए जाने के लिए नियम बना रखे थे। इसी आधार पर, पटना हाई कोर्ट ने 19 फरवरी 2019 को तेजस्वी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें बंगला खाली करने का आदेश दिया।

इससे भी बड़ा फैसला यह था कि हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिल रही सरकारी बंगला, गाड़ी, सुरक्षा और स्टाफ जैसी सुविधाओं को वापस लेने का आदेश दिया। उस वक्त राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता थीं, इसलिए उनका 10 सर्कुलर आवास बचा रह गया था। लेकिन अब उन्हें नया आवास 39 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है और 10 सर्कुलर रोड खाली करना होगा।

बीजेपी ने कसा तंज: “नल-टोटी चोरी नहीं हो!”

आवास खाली करने के नोटिस के बाद बीजेपी ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तंज कसा कि आवास खाली करते वक्त राबड़ी देवी को ध्यान रखना चाहिए कि इस बार “अपने बेटे की तरह घर को खाली करते वक्त सरकारी संपत्ति की चोरी नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि “बाथरूम से नल और टोटी नहीं चोरी करेंगे! आपके परिवार का ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है।” बीजेपी ने इस पर अपनी नजर बनाए रखने की बात कहकर इस मामले को पूरी तरह से राजनीतिक रंग दे दिया है।

कांडला-गोरखपुर LPG pipeline प्रॉजेक्ट: ₹6.5 करोड़ मुआवजा घोटाले में मंत्रालय तक जुड़े तार

Related Posts

क्या है IRCTC SCAM, जिसके तहत लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धारा 420-120B के तहत चलेगा मुकदमा

क्या है IRCTC SCAM, जिसके तहत लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धारा 420-120B के तहत चलेगा मुकदमा

October 13, 2025
लालू यादव photo

Bihar: राजद नेता लालू यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बड़ी राहत

October 4, 2023

Land For Job Scam: ED के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, सामने आई ये बड़ी वजह

March 11, 2023

राबड़ी देवी के घर पर CBI की कार्रवाई, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में एक्शन, कुल 14 आरोपियों को जारी किया समन

March 6, 2023
Next Post
Deepti Chaurasia

'प्यार नहीं, भरोसा नहीं...': कमला पसंद के मालिक की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट ने हिलाया दिल्ली-NCR

Mahoba

40 बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस: महोबा में घायल मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

Vikas Kohli

क्या गंभीर ने विराट-रोहित को निकलवाया? कोहली के भाई का जबरदस्त दावा- टीम में ऑलराउंडर-राज!

POPULAR POST

Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

November 21, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
Air Pollution Protection Diet

Air Pollution : जहरीली हवा से शरीर को कैसे बचाएं? जानिए डाइट में शामिल करें कौन सी चीजें

November 20, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India