Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

क्या है IRCTC SCAM, जिसके तहत लालू, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धारा 420-120B के तहत चलेगा मुकदमा

आईआरसीटी घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिए है।

by Vinod
October 13, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू परिवार पर कानून का बड़ा शिकंजा कसना शुरू हो गया है। चर्चित आईआरसीटी घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिए है। कोर्ट आईआरसीटी घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिए है।ने तीनों नेताओं के खिलाफ अपने आदेश में कड़े शब्दों का प्रयोग किया है। जिस पर तीनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप को निराधार बताया है।

क्या है आईआरसीटीसी स्कैम

यह मामला 2004-2009 के दौरान लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के समय का है। आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्रालय के अधीन आईआरसीटीसी के दो होटलों बीएनआर होटल (रांची, झारखंड) और पुरी होटल (ओडिशा) के रखरखाव और सुधार के ठेकों के आवंटन में भ्रष्टाचार किया। लालू ने इन ठेकों को अपनी पत्नी राबड़ी देवी के स्वामित्व वाली कंपनी सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को अनुचित रूप से दिलवाया। इसके बदले, कंपनी ने लालू के परिवार को फायदा पहुंचाया। इन ठेकों में पारदर्शिता की कमी और पक्षपातपूर्ण आवंटन का आरोप है।

RELATED NEWS

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

May 23, 2026
Rabri Devi

सत्ता बदलते ही ‘लालटेन’ बुझ गई! राबड़ी का 20 साल पुराना किला ढहा, कोर्ट का बहाना या BJP का निशाना?

November 26, 2025

14 लोगों को बनाया गया है आरोपी

आईआरसीटीसी स्कैम में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया है। ठेकों में आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर वी.के. अस्थाना, आर.के. गोयल, और सुजाता होटल्स के निदेशक रहे विजय कोचर और विनय कोचर भी आरोपी हैं। सीबीआई का दावा है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें सरकारी पद का दुरुपयोग किया गया। सीबीआई ने केस दर्ज करते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट ने लालू यादव और अन्य आरोपियों पर कड़े शब्द अपने आदेश में लिखे।

लालू ने खुद को बताया बेगुनाह

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने लालू यादव को कहा कि आपने षड्यंत्र रचा, आपने लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया, टेंडर प्रोसेसिंग में दखल दिया, और टेंडर हासिल करने की शर्तों में हेराफेरी की गई। कोर्ट ने लालू यादव को कहा कि आपने कोचर से ज़मीन के टुकड़ों की कम कीमत पर खरीद की साजिश रची। बाद में इन जमीनों पर प्रभावी नियंत्रण राबड़ी और तेजस्वी को हस्तांतरित करने के लिए अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची गई। अदालत ने लालू यादव को पूछा कि क्या आप अपने ऊपर लगाए गए आरोप को स्वीकार करते हैं। इस पर लालू यादव ने खुद को बेगुनाह बताया।

तीनों ने रची साजिश

कोर्ट ने यही सवाल अदालत ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से पूछा। दोनों ने ही अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। अदालत ने लालू यादव पर लोकसेवक के रूप में साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का आरोप लगाया है। लालू यादव पर षड्यंत्र रचने और लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। अदालत ने कहा कि लालू यादव ने कोचर से जमीन के टुकड़ों की कम कीमत पर खरीद की साजिश रची फिर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इन जमीनों पर राबड़ी और तेजस्वी को प्रभावी नियंत्रण हस्तांतरित करने की साजिश रची।

सीबीआई द्वारा पेश किए गए साक्ष्य पर्याप्त

अदालत में रेल मंत्री के रूप में लालू यादव पर षड्यंत्र रचने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने के लिए सीबीआई द्वारा साक्ष्यों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। अदालत ने कहा कि इससे सरकारी खजाने को नुकसान होता है। अदालत को गंभीर संदेह है कि कई लोग लालू यादव परिवार को जमीन का नियंत्रण हस्तांतरित करने की साजिश में शामिल थे। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सुनवाई के दौरान कहा कि सीबीआई द्वारा पेश किए गए साक्ष्य पर्याप्त हैं, इसलिए अब इस मामले में मुकदमा चलेगा। इस मामले में अदालत ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 आईपीसी के तहत आरोप तय किए जाएं।

ये धाराए भी लगीं

कोर्ट ने आदेश दिया है कि लालू यादव और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत आरोप तय किए जाएं। अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी (साजिश) के तहत और धारा 32 के तहत सामान्य आरोप तय किए जाने का आदेश भी दिया। बता दें, भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के अनुसार, जो कोई भी आपराधिक कदाचार करता है, उसे कम से कम एक वर्ष के कारावास से दंडित किया जाएगा, यह सजा सात वर्षों तक हो सकती है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आपराधिक कदाचार का अर्थ है लोक सेवक का ऐसे तरीकों से व्यवहार करना जो रिश्वतखोरी या अन्य भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देता है। धारा 120बी में आरोपी को सात साल की सजा का प्रावधान है।

सीबीआई ने लगाए ये आरोप

सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार 2004 और 2014 के बीच कथित तौर पर एक साजिश रची गई थी जिसके तहत पुरी और रांची स्थित भारतीय रेलवे के बीएनआर होटलों को पहले आईआरसीटीसी को हस्तांतरित किया गया। बाद में इनके संचालन, रखरखाव और रखरखाव के लिए, पटना, बिहार स्थित सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दे दिया गया। एजेंसी ने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में धांधली और हेराफेरी की गई और निजी संस्था सुजाता होटल्स की मदद के लिए शर्तों में फेरबदल किया गया। आरोपपत्र में आईआरसीटीसी के समूह महाप्रबंधक वी.के. अस्थाना और आर.के. गोयल, और सुजाता होटल्स के निदेशक और चाणक्य होटल के मालिक विजय कोचर और विनय कोचर का भी नाम है।

 

Tags: cbiIRCTC scamlalu yadavrabri deviRouse Avenue Court"Tejashwi Yadav
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Rabri Devi

सत्ता बदलते ही ‘लालटेन’ बुझ गई! राबड़ी का 20 साल पुराना किला ढहा, कोर्ट का बहाना या BJP का निशाना?

by Mayank Yadav
November 26, 2025

Rabri Devi residence: बिहार की राजनीति में लगभग दो दशकों से लालू परिवार का स्थायी पता रहा 10 सर्कुलर रोड...

Bihar election 2025 exit poll controversy

Bihar Exit Poll: बिहार एग्जिट पोल पर बवाल तेज, एनडीए को बढ़त दिखा रहे सर्वे, महागठबंधन ने बताया ‘फर्जी खेल’

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Bihar Exit Poll Controversy:बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है।  एग्जिट...

Tejashwi Yadav

बिहार के लोग रचने जा रहे इतिहास, लाएंगें ‘नौकरी वाली सरकार’ : तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Tejashwi Yadav Claim: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को पटना में एक...

कुछ ऐसी है शहाबुद्दीन और उनके बेटे ओसामा की कहानी, जो अब तेजस्वी के लिए सियासी पिच कर रहे बैटिंग

कुछ ऐसी है शहाबुद्दीन और उनके बेटे ओसामा की कहानी, जो अब तेजस्वी के लिए सियासी पिच कर रहे बैटिंग

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही राज्य में एकबार फिर बाहुबलियों के चर्चे शुरू हो...

Next Post
Delhi News

Delhi News : सहकारिता मंत्री खुद खोलेंगे सहकारी बैंक में खाता! दिल्ली में जल्द शुरू होंगी नई शाखाएं

Wayanad Bus Stop

वायनाड का बस स्टॉप बना सोशल मीडिया सेंसेशन, तस्वीर देख लोग बोले — ‘बस स्टॉप नहीं, स्वर्ग है ये!’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist