Site icon News1India

Rajasthan: राज्य में बार-बार हिट विकेट हो रही बीजेपी- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

sachin pilot

जयपुर। चुनावी राज्य राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों को लिए चुनाव होना है, वहीं इसके नतीजे सभी पांच राज्यों के रिजल्ट के साथ 3 दिसबंर के सामने आएंगे. इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. इन्होंने कहा है कि राज्य में बीजेपी बार-बार हिट विकेट हो रही है.

10 साल में बीजेपी ने क्या किया?

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यहां पर बीजेपी बार-बार हिटविकेट हो रही है. दूसरे लोगों पर उंगली उठाने से बेहतर अपने अंदर झांके और बताएं कि पिछले 10 साल में लोगों के लिए क्या-क्या किया. राजस्थान में आपका एजेंडा क्या है? यहां पर हम बहुमत से सरकार बनाएंगे.

अनूपगढ़ में पीएम मोदी ने की जनसभा

बता दें कि चुनावी राज्य राजस्थान में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के अनूपगढ़ में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. यहां पर वो केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ चुनाव वाली जगहों पर जा रहे हैं.

यह भी पढ़े:- NPCI ने किया नया सर्कुलर जारी, 31 दिसंबर से सभी UPI हो जाएगें बंद, जानें क्यों ?

प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वो कहना बंद कर दिया जो वो पहले कहा करते थे. मोदी जी हर वो जगह जा रहे हैं जहां पर चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी के उपलब्धियों को भी गिनवाया. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन ने आगे कहा कि मोदी जी पहले कहते थे कि विदेश की धरती से काला धन वापस भारत लाया जाएगा और सबको 15 लाख रुपए दिए जाएंगे. वो कहते थे कि हर साल युवाओं को दो लाख नौकरियां दी जाएगी. किसानों की आय दोगुनी की जाएगी. अब दो साल पूरे होने को हैं, क्या वो सब हुआ, जो वो कहा करते थे.

Exit mobile version