‘धरम पाजी’ को अंतिम सलाम: बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ अमर हो गया: अलविदा धर्मेंद्र, एक युग का हुआ अंत!

बॉलीवुड के 'ही-मैन' और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उनके जाने से फिल्म जगत और लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए हैं।

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें प्यार से ‘ही-मैन’ और ‘धरम पाजी’ कहा जाता था, धर्मेंद्र का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से हिंदी सिनेमा के एक स्वर्णिम अध्याय का दुखद अंत हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत गंभीर बनी हुई थी। आज सुबह (24 नवंबर) हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

छह दशक से अधिक के अपने शानदार करियर में, ‘शोले’, ‘फूल और पत्थर’, ‘बंदिनी’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी 300 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति से उन्होंने एक बेमिसाल विरासत छोड़ी है। उनके बहुमुखी अभिनय और शानदार व्यक्तित्व ने उन्हें न केवल एक सुपरस्टार, बल्कि करोड़ों दिलों का सबसे प्रिय ‘ही-मैन’ बना दिया था।

Image

निधन से पहले आज सुबह क्या हुआ

दिग्गज एक्टर Dharmendra की तबीयत आज सुबह (24 नवंबर, 2025) एक बार फिर अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उनके आवास पर तुरंत एक एंबुलेंस तैनात की गई थी और घर के बाहर बैरिकेडिंग भी कर दी गई थी।

उनकी गंभीर हालत की खबर सुनकर उनकी तीनों बेटियां भी उनसे हाल-चाल लेने उनके घर पहुंची थीं। धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 अक्टूबर 2025 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रेगुलर चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर भी उनका लंबा इलाज चला, जिसके बाद परिवार (उनकी पहली पत्नी प्रकाश) की इच्छा पर उनका ट्रीटमेंट घर से ही चल रहा था।

Dharmendra का बेमिसाल फ़िल्मी सफर

Dharmendra ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘लोफर’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

89 वर्ष की उम्र में भी वे लगातार काम कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार इस साल फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में देखा गया था, और वह जल्द ही रिलीज होने वाली वॉर-ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में भी नजर आने वाले थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

Folk singer notice:तेजस्वी यादव एक्शन मूड में ,कौन से चुनावी गानें जिस पर R J D ने भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस

Exit mobile version