News1India

मशहूर डायरेक्टर Rajkumar Santoshi को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा चेक बाउंस से जुड़ा है मामला

Rajkumar Santoshi

Rajkumar Santoshi

नई दिल्ली: घातक, अंदाज अपना अपना, घायल, दामिनी और पुकार ऐसी कई बड़ी फिल्में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बॉलीवुड को दी है। आज भी उनकी फिल्मों की कहानी को लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है लेकिन इस डायरेक्टर को लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है।

राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) को कोर्ट ने 2 साल की सजा और 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। जामनगर कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को एक पुराने मामले में ये सजा सुनाई है। आखिर क्या है पूरा मामला? दरअसल ये मामाला एक करोड़ रुपये के चेक बाउंस का है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि संतोषी ने जामनगर के अशोक लाल नाम के एक व्यापारी से 1 करोड़ रुपये उधार लिए थे।

इस लेकर ये भी बताया गया की उन्होंने ये रुपये वापस नहीं किए थे, जिसे लेकर अशोक लाल ने उनके खिलाफ जामनगर कोर्ट में शिकायत दर्ज करा दी। उनके वकील के मुताबिक, दोनों एक टाइम पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे। साल 2015 में राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने अशोक लाल से एक करोड़ रुपये उधार लिए थे।

ये भी पढ़ें :- आमिर खान की दंगल में नज़र आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस Suhani Bhatnagar का निधन

अशोक लाल ने जब उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 10-10 लाख के 10 चेक उन्हें दिए थे, जो सारे बाउंस हो गए थे। चेक बाउंस होने पर जब अशोक लाल ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने इसे टाल दिया, जिसके बाद उन्होंने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद भी कोर्ट के बुलाने पर 18 बार गायब रहे राजकुमार संतोषी। अब इसे लेकर ही कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा और 2 करोड़ रुपये भरने का आदेश दिया है। वहीं बात अगर उनके वर्क फ्रंट को लेकर करें तो, लाहौर 1947 को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version