बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Deadpool-3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले ही दिन कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को पिलाया पानी

पिछले कुछ सालों में भारत में रिलीज हुई कई हॉलीवुड (Deadpool-3) फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला है। हॉलीवुड का क्रेज इंडिया में बढ़ता जा रहा है।

by Neel Mani
जुलाई 29, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत में रिलीज हुई कई हॉलीवुड (Deadpool-3) फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला है। हॉलीवुड का क्रेज इंडिया में बढ़ता जा रहा है। अब दर्शक हिंदी सिनेमा के अलावा अंग्रेजी सिनेमा को देखने की भी अपनी रुचि दिखाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में कई इंग्लिश फिल्मों का जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिला है।

हाल में देखा जाए तो एवेंजर्स और ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों को लोगों का खूब प्यार मिला। खैर अब बात करते हैं हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म डेडपूल-3 (Deadpool-3) की। रिलीज के पहले दिन ही इस फिल्म ने कमाल कर दिखाया था। डेडपूल-3 का डंका अब दुनियाभर में बज रहा है। 26 जुलाई को भारत में इस फिल्म को रिलीज किया गया था।

RELATED NEWS

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

जून 11, 2026
Los Angeles wildfire: हॉलीवुड में आग से हुआ भारी नुकसान,प्रियंका चोपड़ा ने मदद की अपील की

Los Angeles wildfire: हॉलीवुड में आग से हुआ भारी नुकसान,प्रियंका चोपड़ा ने मदद की अपील की

जनवरी 11, 2025

रिलीज के पहले दिन ही इंडिया में डेडपूल-3 (Deadpool-3) ने 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसी आंकड़े को जारी रखते हुए आगे दो दिनों तक इस फिल्म ने बेहद शानदार परफॉरमेंस दिखाया। दूसरे दिन इजाफे के साथ डेडपूल-3 ने 22.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए।

डेडपूल-3 की इंडिया में ओपनिंग कुछ ऐसी रही कि बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में इस हॉलीवुड फिल्म से पिछड़ते हुए नज़र आई। डेडपूल-3 ने रिलीज होते ही बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट लानी शुरु कर दी है। इस फिल्म ने महज 3 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें :- आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

वहीं बात अगर डेडपूल-3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का कलेक्शन 420 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुका है। डेडपूल-3 साल 2024 की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्मों से एक थी। अब इस फिल्म को देखने का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत में 26 जुलाई को रिलीज होने के बाद इस फिल्म को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। डेडपूल-3 के 3 दिन के आंकड़े देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म इसी हफ्ते भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लेगी।

Tags: Deadpool-3Deadpool-3 Box Office CollectionHollywood
Share200Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में ऋतिक रोशन! ऑस्कर विजेता प्रोजेक्ट्स से जुड़ी एजेंसी के साथ मिलाया हाथ

by Sadaf Farooqui
जून 11, 2026

Hrithik Roshan Hollywood Debut: बॉलीवुड में अपने अभिनय, डांस और स्टाइल के लिए मशहूर ऋतिक रोशन अब वैश्विक स्तर पर...

Los Angeles wildfire: हॉलीवुड में आग से हुआ भारी नुकसान,प्रियंका चोपड़ा ने मदद की अपील की

Los Angeles wildfire: हॉलीवुड में आग से हुआ भारी नुकसान,प्रियंका चोपड़ा ने मदद की अपील की

by Ahmed Naseem
जनवरी 11, 2025

Los Angeles wildfire: लॉस एंजिल्स में लगी आग इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा नुकसान देह तबाही मानी जा...

इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

इस्कॉन टेंपल में गरीब बच्चों को खाना खिलाते नज़र आई Kim Kardashian नेक काम देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

by Neel Mani
जुलाई 16, 2024

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के शाही ठाठ-बाठ की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस...

आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

आसान नहीं था एक्ट्रेस और सुपर मॉडल बनने का सफर, जानिए हॉलीवुड की Pamela Anderson की दर्द भरी कहानी!

by Neel Mani
जुलाई 1, 2024

नई दिल्ली: आज 1 जुलाई है। आज इस आर्टिकल में हम आपको हॉलीवुड (Pamela Anderson) की एक ऐसी एक्ट्रेस के...

नहीं रहे हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर johnny vector बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

नहीं रहे हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर johnny vector बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

by Neel Mani
मई 27, 2024

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी ख़बर सामने आई है। अमेरिकन टीवी शो जनरल हॉस्पिटल से लोगों...

Next Post
Delhi Coaching Incident

कौन है Rau's IAS कोचिंग सेंटर का मालिक, जिनके संस्थान में हुई 3 छात्रों की मौत

ऐश्वर्या को देखते ही उड़ गए थे Sanjay Dutt के होश, बहनों की इस कसम ने प्यार को नहीं चढ़ने दिया था परवान

ऐश्वर्या को देखते ही उड़ गए थे Sanjay Dutt के होश, बहनों की इस कसम ने प्यार को नहीं चढ़ने दिया था परवान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist