Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

EPFO 3.0 से आएगा बड़ा बदलाव, बैंक की तरह एटीएम से निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा

EPFO 3.0 से बड़ा बदलाव! अब पीएफ निकासी बैंक की तरह एटीएम से संभव होगी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि नया डिजिटल सिस्टम लेनदेन को सरल बनाएगा। सरकार मई-जून में ऐप लॉन्च करने की योजना बना रही है।

by Mayank Yadav
March 7, 2025
in Latest News
EPFO 3.0
Share on FacebookShare on Twitter

EPFO 3.0 Change: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही नया सिस्टम ‘ईपीएफओ 3.0’ लाने जा रहा है। इसके बाद सदस्य बैंक की तरह एटीएम से प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) अकाउंट का पैसा निकाल सकते हैं।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने हैदराबाद में एक इवेंट में कहा कि नया सिस्टम बैंकिंग की तरह सुविधाजनक होगा। इसमें कई डिजिटल फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे लेनदेन आसान हो जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

मांडविया ने कहा, “आने वाले दिनों में ईपीएफओ 3.0 वर्जन आएगा। इसके बाद ईपीएफओ बैंक के बराबर हो जाएगा। जैसे बैंक में लेन-देन होता है, वैसे ही आप (ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के पास) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के जरिए अपने सारे काम कर सकेंगे।”

EPFO 3.0, मौजूदा सिस्टम का एक उन्नत वर्जन होगा। इसे निकासी की प्रक्रिया को तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस अपग्रेड के आने के बाद ईपीएफओ सदस्यों को अब अपने पीएफ पैसे प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, अपने नियोक्ताओं से मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी।

सदस्य बैंक खाते से नकदी निकालने की तरह ही एटीएम के माध्यम से भी अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। ईपीएफओ सदस्य अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) का उपयोग करके अपने खातों को मैनेज कर सकेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एटीएम से पीएफ निकासी की सीमा क्या होगी।

यहां पढ़ें: यूपी में 1 अप्रैल से बदलेंगे शराब खरीदने के नियम, अब एक ही दुकान से खरीद सकेंगे बियर और अंग्रेजी शराब

मौजूदा समय में पीएफ से पैसा निकालने के लिए एक लंबा और पेचीदा प्रोसेस फॉलो करना पड़ता है।

EPFO 3.0, का लक्ष्य पैसा निकासी, दावा निपटान और पेंशन हस्तांतरण को अधिक सरल और त्वरित बनाना है।

EPFO 3.0, यूजर अनुभव को आसान बनाने के लिए लगातार सुधार कर रहा है। ईपीएफओ की सर्विसेज को लेकर शिकायतों में कमी आई है। कई नए फीचर्स जैसे जल्दी क्लेम प्रोसेस, नाम में सुधार का ऑनलाइन विकल्प और किसी भी बैंक से पेंशन निकासी जैसे सुधार लागू किए जा चुके हैं।

सरकार की योजना ईपीएफओ 3.0 ऐप को इस साल मई और जून में लॉन्च करने की है। यह ऐप यूजर्स को पीएफ बैलेंस, लेनदेन ट्रेक करने और निकासी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

केंद्रीय मंत्री नेकहा कि इन खातों में जमा धन कर्मचारियों का है, इसलिए उन्हें बिना किसी अनावश्यक देरी के इसे किसी भी समय और कहीं भी प्राप्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

Tags: EPFO 3.0
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
कॉलगर्ल का लालच देकर बुलाया और किशोर के साथ किया कुकर्म, फिर ऐसे की हत्या और पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

कॉलगर्ल का लालच देकर बुलाया और किशोर के साथ किया कुकर्म, फिर ऐसे की हत्या और पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

Bareilly

Bareilly incident: सहेली के प्यार में बच्चों की माँ ने उठाया खौफनाक कदम, बरेली की दिल दहला देने वाली कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist