Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान रेलवे ट्रैक पर गिरी भाजपा विधायक

इटावा- उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे जंक्शन स्टेशन पर सोमवार को आगरा से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान इटावा सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया रेलवे ट्रैक पर गिर गईं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Etawah
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे जंक्शन पर सोमवार को एक अप्रत्याशित घटना घटी जब वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान इटावा सदर से भाजपा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत ही कार्यकर्ताओं ने ट्रैक पर कूदकर उन्हें उठाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है¹².

अचानक हुई इस घटना से स्तब्ध मौके पर मौजूद कार्यकर्ता तुरंत रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े और सदर विधायक को उठाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पूर्व भाजपा सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया अचानक धक्का लगने से रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। चंद मिनटों में हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया।

RELATED POSTS

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

November 8, 2025
Etawah

Etawah incident: मुख्य आरोपी गगन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

October 15, 2025

Etawah, UP: The flag-off ceremony for the Agra-Varanasi Vande Bharat Express faced chaos due to heavy rush, and BJP's Etawah Sadar MLA, Sarita Bhadoria, fell in front of the train pic.twitter.com/p10CfbDIF0

— IANS (@ians_india) September 16, 2024

ट्रेन के ट्रैक से उतरने के बाद भाजपा विधायक ने भी नाराजगी जताई है। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार वंदे भारत एक्सप्रेस को आगरा से वाराणसी के लिए रवाना किया गया है। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस Etawah रेलवे स्टेशन पर पहुंची, रेलवे विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और समाजवादी पार्टी के अलावा बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भी पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा नेता प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया, पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया के अलावा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक वहां पहुंचे थे।

यहां पढ़ें: आज दिल्ली को मिलेगा नया सीएम… जानिए कैसे दिल्ली की सियासत में मची हलचल

वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही Etawah रेलवे स्टेशन पर पहुंची, हरी झंडी दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके चलते भाजपा विधायक रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई है, लेकिन रेलवे ट्रैक पर गिरने से अंदरूनी चोट लगने की आशंका है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने इटावा में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है, इसके साथ ही इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को बधाई दी है। श्री दोहरे ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के इटावा में ठहराव से निश्चित रूप से इटावा के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Tags: BJP MLAEtawahSarita Bhadoriavande bharat express
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Vande Bharat Express

PM Modi ने चार नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले– “विकसित भारत की रफ्तार हैं ट्रेनें

by Gulshan
November 8, 2025

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों...

Etawah

Etawah incident: मुख्य आरोपी गगन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

by Mayank Yadav
October 15, 2025

Etawah incident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुए बहुचर्चित 'चोटीकांड' और उसके बाद उपजे बवाल के मुख्य आरोपी गगन...

Lucknow Mumbai Vande Bharat Express route

Lucknow-Mumbai Vande Bharat Express:लखनऊ से मुंबई का अब सफर होगा और तेज़ कितने घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी होगी तय

by SYED BUSHRA
October 7, 2025

Vanday Bharat train: लखनऊ से मुंबई के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की तैयारी जोरों पर है।...

Etawah

Etawah में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: नशेड़ी बेटे ने अपनी विधवा मां से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

by Mayank Yadav
August 13, 2025

Etawah rape case: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने...

Etawah Police

बेटी ने चौकी में रिटायर दरोगा पिता को पिटवाया, जमीन विवाद में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से हमला

by Mayank Yadav
August 6, 2025

Etawah police news: उत्तर प्रदेश के Etawah जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटी...

Next Post
Ghazipur Train Derail, Ghazipur Railway Track, train derail conspiracy, Ghazipur train derail

UP News : गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर पड़े टुकड़े के चलते प्रभावित हुई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस

kejriwal

AAP का बड़ा ऐलान, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version