रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow-Mumbai Vande Bharat Express:लखनऊ से मुंबई का अब सफर होगा और तेज़ कितने घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी होगी तय

लखनऊ से मुंबई के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है, जो 12 घंटे में सफर पूरा करेगी। वहीं, अमौसी यार्ड में काम के कारण 8 और 9 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 7, 2025
in लखनऊ
Lucknow Mumbai Vande Bharat Express route
Share on FacebookShare on Twitter

Vanday Bharat train: लखनऊ से मुंबई के बीच जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की तैयारी जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन का ट्रायल रन (परीक्षण) बहुत जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे के अधिकारी फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन द्वारा किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ से मुंबई तक का सफर लगभग 12 घंटे में पूरा करेगी। फिलहाल, यह माना जा रहा है कि यह देश की सबसे तेज़ और आरामदायक स्लीपर ट्रेन में से एक होगी।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जापान के मंत्री के साथ सूरत से मुंबई तक वंदे भारत ट्रेन में यात्रा की थी। इसके बाद रेलवे मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कई और रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। लखनऊ के लिए भी भोपाल, जयपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहरों से वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है।

अमौसी यार्ड में काम,कई ट्रेनें दो दिन रद्द

लखनऊ के अमौसी यार्ड में चल रहे रखरखाव के कामों के कारण रेलवे ने 8 और 9 अक्टूबर को कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को झांसी-लखनऊ (11109), राज्यरानी (22453), लखनऊ-आगरा (12180/12179) और लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/51814) ट्रेनें नहीं चलेंगी।

वहीं 9 अक्टूबर को लखनऊ-झांसी (11110) और राज्यरानी (22454) ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा, कई ट्रेनें अमौसी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इनमें 8 और 9 अक्टूबर को चलने वाली कासगंज-लखनऊ (55346), कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन (64204, 64212, 64214) शामिल हैं।

9 अक्टूबर को झांसी-लखनऊ पैसेंजर (51813) ट्रेन का भी अमौसी पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, कुछ ट्रेनें अपने रूट बदलकर चलाई जाएंगी जैसे 6 अक्टूबर को यशवंतपुर-गोरखपुर (12592), 7 को पुणे-लखनऊ (12103), जयपुर-गोमतीनगर (19715) और पनवेल-गोरखपुर (15066) को बदले रूट से चलाया जाएगा।

Tags: Indian RailwaysLucknow Mumbai Trainvande bharat express
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
Delivery Spacecraft

अब अंतरिक्ष से भी होगी डिलीवरी, सिर्फ 1 घंटे में दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचेगा सामान

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist