Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘पिस्तौल दिखाकर धमकाता था’, हैवान बेटे की लाश लेने से बाप का इनकार, बोला- ‘आज दिल से खुश हूं’

मेरठ में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर शहजाद का शव लेने से उसके पिता ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शहजाद एक हैवान था, जो पिस्टल दिखाकर परिवार को भी धमकाता था। उसकी मौत से उन्हें राहत मिली है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Meerut
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो बच्चियों के गुनहगार, हिस्ट्रीशीटर शहजाद का शव लेने से उसके पिता रहीसुद्दीन ने मना कर दिया। खूंखार अपराधी शहजाद अपने परिवार के लिए भी दहशत का सबब था। उसके पिता रहीसुद्दीन ने बताया कि शहजाद उन्हें भी पिस्टल दिखाकर हत्या करने की धमकी देता था। एक बार उसने उन्हें चारा काटने की मशीन पर फेंक दिया था। लगभग 10 साल से अपराध कर रहे शहजाद से परिवार इतना त्रस्त था कि सोमवार सुबह जब उन्हें उसके एनकाउंटर की खबर मिली तो किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई।

रहीसुद्दीन ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त तो की, लेकिन शव लेने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि Meerut पुलिस ही उसे लावारिस में दफन कराए। हालांकि, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया और उसका दफीना गांव में कराया गया। शहजाद की मौत पर उसके पिता ने बेधड़क होकर कहा, “मैं बहुत खुश हूं, आज शहजाद का एनकाउंटर हुआ और उसकी रार कट गई। हमारा पूरा परिवार इससे परेशान था।”

परिवार था परेशान

शहजाद बहसूमा के मोहम्मदपुर शकिस्त गांव का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह अपने पिता और अन्य परिजनों को भी पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी देता था। परिवार उसकी आपराधिक गतिविधियों से इतना परेशान था कि 10 महीने से उनका जीना मुश्किल हो गया था। रहीसुद्दीन ने बताया कि शहजाद उनका बड़ा बेटा था। एनकाउंटर की खबर सुनकर परिवार को राहत मिली।

दो बच्चियों को बनाया था शिकार

पुलिस के अनुसार, शहजाद ने इसी साल जनवरी में अपने साथी के साथ मिलकर सात साल की एक बच्ची से गैंगरेप किया था। इस मामले में बहसूमा थाने Meerut में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इससे पहले भी वह एक बच्ची से रेप के आरोप में पांच साल जेल काट चुका था। पिछले नौ महीने से शहजाद इस गैंगरेप के मुकदमे में वांटेड था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

एनकाउंटर में हुआ ढेर

फरार चल रहे शहजाद ने शनिवार यानी 11 अक्टूबर की रात गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को डराने के लिए उनके घर पर फायरिंग भी की थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद Meerut पुलिस की स्वाट टीम को उसे पकड़ने के काम में लगाया गया। सोमवार अलसुबह करीब 5.45 बजे सरूरपुर थाना क्षेत्र में सरधना-बिनौली रोड पर पुलिस टीम ने शहजाद को घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में शहजाद को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहजाद की मौत से उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

Tags: Meerut
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
January 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
January 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
Jawahar Lal Nehru

महाराष्ट्र में नेहरू नाम पर सियासी संग्राम! वरली मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से बढ़ा बवाल

Benefits of Drinking Water: शरीर के लिए पानी क्यों है ज़रूरी जानिए इसको पीने का सही तरीका और फायदे

Benefits of Drinking Water: शरीर के लिए पानी क्यों है ज़रूरी जानिए इसको पीने का सही तरीका और फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist