Site icon News1India

यूपी: दिनदहाड़े पार्षद पर हमला, फिरोजाबाद में अपराध का खौफ

Firozabad

 Firozabad: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधियों ने एक के बाद एक कई बड़ी घटनाएं अंजाम दी हैं। ऐसे में यूपी के फिरोजाबाद से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अलीम भोला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है।

क्या है पूरा मामला?

 Firozabad में BJP के पार्षद अलीम भोला को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अलीम भोला सुबह टहलने निकले थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई। BJP पार्षद को लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद घायल पार्षद को आगरा रेफर किया गया है।

पार्षद का इलाज चल रहा है।

पुल पर टहलने से लौट रहे थे पार्षद पुल पर टहलने से लौटते समय किसी ने BJP पार्षद पर फायरिंग कर दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पार्षद को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। फिलहाल BJP पार्षद का इलाज चल रहा है।

 Firozabad पुलिस जुटी जांच में नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कॉलोनी क्षेत्र के BJP पार्षद अलीम उर्फ ​​भोला सुबह की सैर के लिए निकले थे। लौटते समय किसी ने ओवरब्रिज पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पार्षद के पैर में गोली लगी और गोली उनके पेट से भी होकर निकली, जिससे वे घायल हो गए। पार्षद का इलाज किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे क्या वजह थी, अभी साफ नहीं हो सका है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन शुरू कर दी है और संभावित संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यहां पढ़ें: कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

इस बीच, राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न दलों ने इस हिंसक घटना की निंदा की है। पार्टी नेताओं ने सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

Exit mobile version