Forbes List 2024: इस साल 200 भारतीय का नाम फोर्ब्स लिस्ट में शामिल, जानिए किसका नाम है सबसे आगे..

Forbes List 2024

xr:d:DAF_k70mbAQ:153,j:8693496877544502292,t:24040309

Forbes List 2024: दुनिया के अरबपतियों की 2024 फोर्ब्स सूची (Forbes List 2024) में इस बार 200 भारतीय शामिल हैं, जबकि पिछले साल 169 भारतीय शामिल थे। इन भारतीयों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल की 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी ज्यादा है।

किसका नाम सबसे ऊपर

फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में शीर्ष पर मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है और वह भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़े: Lok Sabha 2024: क्या यूपी में बेहतर होगा इस बार का चुनावी समीकरण? जानिए 2019 में कैसा था चुनावी खेला..

दूसरा स्थान किसके हाथ

लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। वह भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। एक साल पहले वह छठे स्थान पर थीं. उनकी कुल संपत्ति 33.5 अरब डॉलर है.

यह भी पढ़े: Paper Leak Case: यूपी पेपर लीक के में STF को मिली कामयाबी, एक और आरोपी गिरफ्तार

इस सूची में पच्चीस नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं। इसमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्निकन्नन और रेणुका जगतियानी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, बैजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

10 सबसे अमीर भारतीय लोगों के नाम 

  1. मुकेश अंबानी: कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर
  2. गौतम अडानी: कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर
  3. शिव नादर: कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर
  4. सावित्री जिंदल: कुल संपत्ति $33.5 बिलियन
  5. दिलीप सांघवी: कुल संपत्ति $26.7 बिलियन
  6. साइरस पूनावाला: कुल संपत्ति 21.3 अरब डॉलर
  7. कुशल पाल सिंह: कुल संपत्ति 20.9 अरब डॉलर
  8. कुमार मंगलम बिड़ला: कुल संपत्ति $19.7 बिलियन
  9. राधाकिशन दमानी: कुल संपत्ति 17.6 अरब डॉलर
  10. लक्ष्मी मित्तल: कुल संपत्ति 16.4 अरब डॉलर

 

Exit mobile version