Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM Modi in UP: श्री कल्कि धाम मंदिर का हुआ शिलान्यास, पीएम ने कहा- कुछ लोग अच्छे काम मेरे लिए छोड़ गए…

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 19, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश, धर्म
PM MODI IN KALKI DHAAM MANDIR
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने संभल के ऐंचोड़ा कंबोह के श्री कल्कि धाम (Kalki Dham) मंदिर का शिलान्यास कर दिया है, कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना भी कर ली है. इस समय पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे.

आज कल्कि धाम (Kalki Dham) ने एक नया इतिहास रच दिया है. उज्जैन के महाकाल से आए हुए पंडितों की तरफ से स्वस्ति वाचन मंत्रों का  उच्चारण किया गया और पीएम ने गर्भ गृह में प्रवेश किया और पूरे अनुष्ठान को छह मिनट में पूरा किया गया. शिलान्यास स्थान पर पूजा के समय पीएम के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम भी  मौजूद रहे.

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026

पीएम मोदी ने किया शिलन्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल पहुंच चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई अन्य लोगों ने हेलीपैड पर उनका ने स्वागत किया और इसके बाद पीएम मोदी सीधा कार्यक्रम स्थल की ओर निकले, उनके संभल पहुंचने पर लोगों के बीच काफी उत्साह हैं. इसके बाद पीएम कल्कि धाम (Kalki Dham) के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिसके बाद पीएम गर्भगृह में गए और वहां उन्होंने कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया और उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

कल्कि मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे. भूमि पूजन करने के बाद गर्भगृह में कल्कि धाम की आधारशिला रखी गई. कल्कि धाम को भगवान विष्णु का 10वां अवतार के रुप में माना जाता है.

पीएम मोदी ने कहा-

कल्कि धाम (Kalki Dham) शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संबल की धरती का मैं दिल से स्वागत करता हूं..यहां के लोगों का अभिनंदन देखकर गदगद हूं..उन्होंने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है… कुछ लोग अच्छे कार्य मेरे लिए छोड़ गए हैं, आगे भी जितने अच्छे काम बचे हुए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे.

यह भी पढ़े: जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने रात 2.30 बजे ली अंतिम सांस, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

आगे पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर में कुल दस गर्भगृह होंगे और सभी स्वरुपों की एक साथ स्थापना की गई है. आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म-जयंती का दिन है इसलिए भी यह दिन पवित्र और प्रेरणादायक हो जाता है. आज हम देश में जो सांस्कृतिक पुनरोदय को देख रहे हैं और हम अपनी पहचान पर गर्व कर रहे हैं ये सारी प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है. मैं इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं.

अगर मंदिर बन रहे हैं तो नए मेडिकल कॉलेज भी- पीएम

आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है. अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश में नए-नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं. पिछले महीने ही 22 जनवरी को देश में अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते हुए देखा है और इसके बाद अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी हम बने.

यह भी पढ़े: समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका, बदायू से पांच बार रहे सांसद ने दिया अपने पद से इस्तीफा

पीएम ने आगे कहा कि भगवान राम की तरह ही कल्कि अवतार भी हजारों सालों की रूपरेखा तय करेगा और हम यह कह सकते हैं कि कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता भी हैं और प्रेरणास्रोत भी हैं. आगे उन्होंने कहा कि प्रमोद कृष्णम जैसे लोग पूरे विश्वास के साथ उन मान्यताओं को आगे बढ़ाते हैं, उन्होंने भगवान कल्कि धाम के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया है,  प्रमोद आचार्य को वह एक राजनीतिक व्यक्ति के रूप में जानते है और उनसे कोई परिचय नहीं था.. लेकिन जब कुछ दिन पहले ही मेरी मुलाकात हुई तो यह पता चला कि वह धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में इतनी मेहनत के साथ जुड़े हुए है.

 

Tags: Acharya Pramod KrishnamCM YogiKALKI DHAMPM ModiUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

Next Post
Swami Prasad Maurya

Uttar Pradesh: स्वामी प्रसाद मौर्य ने नए पार्टी का नाम और झंडा किया जारी, जल्द ही कर सकते हैं घोषणा

Ashok Kumar

Ashok Kumar की वो फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा में हॉरर ट्रेंड शुरु किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist