शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोना सस्ता, अमेरिकी फेड की बैठक पर बाजार की नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। साथ ही, आज निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर भी टिकी हुई हैं।

by Gulshan
मई 7, 2025
in Latest News
gold price, gold price today, Gold, Silver, Silver price, Silver Prices today,
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। साथ ही, आज निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक पर भी टिकी हुई हैं। अगर आज, 7 मई 2025 (बुधवार) की शुरुआत में सोने के भाव की बात करें तो एमसीएक्स पर यह 841 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को यह 97,491 रुपये पर बंद हुआ था। गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को सोने में करीब 3% की मजबूती देखने को मिली थी।

चांदी के दाम भी गिरे

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर चांदी 251 रुपये यानी 0.26% की गिरावट के साथ 96,450 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब भारत की सेनाओं ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है।

RELATED NEWS

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

जून 22, 2026
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

नवम्बर 13, 2025

यह भी पढ़ें : हे भगवान! एंकर के आंसू और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ – सोशल मीडिया पर छिड़ा भावनाओं का युद्ध…

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता की अटकलों के बीच स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.2% गिरकर 3,388.67 डॉलर प्रति औंस तक आ गई है। जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 3% का उछाल दर्ज हुआ था। इसी तरह यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.7% फिसलकर 3,397.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया।

फेडरल रिजर्व की बैठक पर निवेशकों की नजर

बाजार की निगाहें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक और चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर टिकी हुई हैं, खासकर मुद्रास्फीति और संभावित ब्याज दरों में कटौती को लेकर। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका के व्यापार अधिकारियों द्वारा स्विट्जरलैंड में व्यापार वार्ता के संकेत देने से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यह संकेत उस वक्त आया है जब कुछ ही घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वे व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर किसी तरह की जल्दबाज़ी में नहीं हैं।

Tags: Gold Rate Today
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Gold silver rate today: अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले नए रेट जरूर देख लें।...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 13, 2025

Gold Rate Today : देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

by Gulshan
नवम्बर 10, 2025

Gold Rate Today : अगर आप इस वेडिंग सीजन में गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले सोने की...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
नवम्बर 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Next Post
Operation Sindoor

जब दो महिला अफसरों ने दुनिया के सामने रखी भारतीय सेना की ताकत, जानें कौन हैं ये जांबाज

Masood Azhar

Masood Azhar killed: "मैं भी मर जाता तो अच्छा था..." ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist