शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Haris Rauf : “हमसे इंसान नहीं, मशीन जैसा प्रदर्शन मांगा जाता है”

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब Haris Rauf से पूछा गया कि वे बड़े मैचों, जैसे एशिया कप फाइनल में क्यों असफल रहे, तो हारिस ने कहा, “हमारे लिए कोई माफ़ी नहीं होती, हमसे उम्मीद की जाती है कि हम रोबोट की तरह खेलें, लेकिन हम इंसान हैं और बुरा दिन किसी का भी आ सकता है।”

by Kanan Verma
नवम्बर 12, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Haris Rauf पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने हाल-ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की “कठोर” प्रकृति पर अपना दर्द , निराशा व्यक्त की है। जहाँ “इंसानों से रोबोट की तरह प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है।” उन्होंने यह बात अपनी हाल की निराशाजनक प्रदर्शन—जिसमें भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल भी शामिल है—पर आलोचनाओं के जवाब में कही। मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में हारिस ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान को छह रनों से रोमांचक जीत दिलाई।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज़ में उन्हें दो मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था क्योंकि उन्होंने एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान “खेल की साख को ठेस पहुँचाने वाले” इशारे किए थे।

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि वे बड़े मैचों, जैसे एशिया कप फाइनल में क्यों असफल रहे, तो हारिस ने कहा,
“हमारे लिए कोई माफ़ी नहीं होती, हमसे उम्मीद की जाती है कि हम रोबोट की तरह खेलें, लेकिन हम इंसान हैं और बुरा दिन किसी का भी आ सकता है।”

RELATED NEWS

15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक मुकाबला, टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत तय

ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत-पाक का हाई-वोल्टेज मुकाबला तय, टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू

नवम्बर 25, 2025
gautam-gambhir-ajit-agarkar

IND vs SA: पहले टेस्ट में भारत की हार, गंभीर-अग्रकर ने रणनीति पर उठाए सवाल

नवम्बर 17, 2025

एशिया कप फाइनल में हारिस ने 3.4 ओवर में 50 रन दिए और सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए थे, जिसे भारत ने आसानी से जीता था। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए खराब दिन आना स्वाभाविक है क्योंकि हर योजना हमेशा काम नहीं करती।
“मुख्य बात यह है कि आप हार नहीं मानते। एक बुरे दिन से कोई मरता नहीं। हमें अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना चाहिए और गलतियों को सुधारने पर काम करते रहना चाहिए। एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में किसी भी गेंदबाज़ का दिन खराब हो सकता है,” हारिस ने कहा।

फैन्स की निराशा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि दर्शकों को कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि खिलाड़ी ने पूरी कोशिश नहीं की।
“कोई खिलाड़ी आलोचना पसंद नहीं करता, हाँ, हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन जैसा मैंने कहा, हमारे लिए कोई माफ़ी नहीं। आप दस अच्छे मैच खेल लें और एक बुरा दिन आ जाए, लोग उसी बुरे दिन को याद रखते हैं,” उन्होंने अफसोस जताया।

हारिस ने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।“…मैं पाकिस्तान के लिए टेस्ट भी खेलना चाहता हूँ। मैं हमेशा तैयार हूँ, बस चयनकर्ता या बोर्ड हमें पहले से बता दें ताकि हम रेड-बॉल क्रिकेट की तैयारी कर सकें, जहाँ एक दिन में बहुत सारे ओवर डालने पड़ते हैं,” उन्होंने कहा।

 

Tags: #CricketHaris Rauf
Share197Tweet123Share49

Kanan Verma

Related Posts

15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक मुकाबला, टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत तय

ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत-पाक का हाई-वोल्टेज मुकाबला तय, टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

ICC ने Men's T20 World Cup : ICC ने Men's T20 World Cup का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है,...

gautam-gambhir-ajit-agarkar

IND vs SA: पहले टेस्ट में भारत की हार, गंभीर-अग्रकर ने रणनीति पर उठाए सवाल

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में भारत को मिली हार के बाद पूर्व...

India-s-captain-Shubman-Gill--C--walks-back-to-th

IND vs SA: कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट, टेस्ट में वापसी पर संदेह

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

Kolkata के ईडन गार्डन्स में IND vs South Africa के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन, भारत...

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड अविश्वसनीय पारी के साथ बने पहले खिलाड़ी

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

वैभव सूर्यवंशी  ने शुक्रवार (14 नवंबर) को कतर के दोहा में राइजिंग एशिया कप 2025 के मैच में भारत-ए की...

TH15 BUMRAH.

Bumarh ने मचाया तहलका पाँच विकेट लेने के बाद बोले —‘गर्व महसूस कर रहा हूँ

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने मैच के पहले दिन शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पाँच विकेट झटके और...

Next Post

भारत में OnePlus 15 की संभावित कीमत ₹72,999/- लॉन्च से पहले बढ़ा क्रेज़

Govinda, Bollywood news

अचानक बेहोश होकर गिरे हीरो नंबर 1, जानिए क्या है यह खतरनाक बीमारी, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist