Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बथुआ का जादू… इन रेसिपीज से ठंड के मौसम का मजा होगा दोगुना, बनाएं ये एक से एक रेसिपीज

सर्दियों का मौसम आते ही साग की कई तरह की रेसिपीज का आनंद उठाने का समय आ गया है। इस मौसम में सरसों, मेथी, पालक, और बथुआ जैसे पत्तेदार सब्जियों.....

by Kirtika Tyagi
November 18, 2024
in Latest News
Share on FacebookShare on Twitter
White goosefoot : सर्दियों का मौसम आते ही साग की कई तरह की रेसिपीज का आनंद उठाने का समय आ गया है। इस मौसम में सरसों, मेथी, पालक, और बथुआ जैसे पत्तेदार सब्ज़ियों का ख़ास स्थान होता है। खासकर, बथुआ अपने पौष्टिक गुणों और विविध रेसिपीज के लिए लोकप्रिय है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, और विटामिन बी2 व बी3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। आइए जानते हैं बथुआ से बनने वाले कुछ खास पकवान:

बथुआ झोर

यह बिहार और बंगाल की एक लोकप्रिय रेसिपी है। बथुआ को पीसकर उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। इसे अच्छी तरह मैश करें और पानी डालकर उबालें। ऊपर से धनिया डालकर परोसें। इसे चावल या पराठा के साथ खाया जा सकता है।

बथुआ पूरी

सर्दियों में बथुआ पूरी का स्वाद अनोखा होता है। बथुआ की पत्तियों को उबालकर बारीक पीस लें। इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, और नमक मिलाकर आटे को गूंथें। फिर इनसे पूरियां तैयार करें।

RELATED NEWS

No Content Available

बथुआ पराठा

नाश्ते में बथुआ पराठा बेहद पसंद किया जाता है। बथुआ की पत्तियों को बारीक काटकर आटे में मिलाएं और पराठा बेलें। इसे अचार या रायते के साथ खाया जा सकता है।

बथुआ रायता

बथुआ रायता बनाने के लिए पत्तियों को उबालकर पीस लें। इसे दही में मिलाकर लाल मिर्च, काली मिर्च, और नमक डालें। यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट और पाचन के लिए फायदेमंद है।

Bathua का साग

बथुआ का साग बनाने के लिए तेल में लहसुन का तड़का दें, फिर उसमें बारीक कटा बथुआ डालें और धीमी आंच पर पकाएं। यह एक सरल और स्वादिष्ट व्यंजन है। इन स्वादिष्ट रेसिपीज के साथ बथुआ न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि सर्दियों में सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

Tags: bathuaBathua recipes
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

Breaking News : आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

Breaking News : आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist