Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Health Tips : सेहत के लिए वरदान है जामुन की गुठली, कई बड़ी बीमारियों में फायदेमंद

Health Tips : जामुन को खाने के बाद उसकी गुठलियों को फेंकने की बजाय किसी साफ बर्तन में इकट्ठा करें और उसे धूप में सुखा लें। इसके बाद इसका.....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 28, 2025
in Latest News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Health Tips : जामुन की गुठली (बीज) का चूर्ण (पाउडर) प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके औषधीय गुणों के कारण यह घरेलू नुस्खों में भी लोकप्रिय है।

आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रंथ ‘चरक संहिता’ में जामुन के पूरे पौधे के उपयोग का उल्लेख किया गया है। जामुन की छाल, पत्ते, फल, गुठलियां और जड़ आदि सभी आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में काम आते हैं। आयुर्वेद की विभिन्न दवाओं में जामुन के बीज, फल, पत्ते, छाल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। जामुन बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट फल है। यह गर्मियों में बाजारों में छा जाता है।

RELATED POSTS

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

October 27, 2025
Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

September 11, 2025

जामुन को खाने के बाद उसकी गुठलियों को फेंकने की बजाय किसी साफ बर्तन में इकट्ठा करें और उसे धूप में सुखा लें। इसके बाद इसका चूर्ण बना लें। इसके चूर्ण के बहुत फायदे हैं।

अगर आप प्री-डायबिटीज या डायबिटीज के मरीज हैं, तो यह चूर्ण आपके लिए बहुत फायदेमंद है। चूर्ण का इस्तेमाल शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज जामुन के बीज के पाउडर (चूर्ण) का सेवन करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा। प्री-डायबिटीज में पाउडर खाने से डायबिटीज होने से रोका जा सकता है।

कई बड़ी बीमारियों में फायदेमंद

जामुन के बीज में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। प्रतिदिन जामुन के बीजों के चूर्ण के इस्तेमाल से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है, यानी शरीर डिटॉक्स हो जाता है।

जामुन के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में कारगर हैं। इसके चूर्ण के सेवन से लिवर की कोशिकाओं की रक्षा होती है। इसके अलावा, यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत बेहतर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो लिवर और हार्ट की सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। चूर्ण का सेवन मोटापा घटाने में भी सहायक है।

जामुन के बीज के चूर्ण का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। कभी-कभी इसके सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है, इसलिए चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है।

Tags: Health TipsJamun
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Babbugosha for healthy digestion in monsoon

Babbugosha: कौन सा फल मानसून में पाचन,एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण, स्वाद के साथ सेहत भी

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Babbugosha:  मानसून आते ही नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे पेट में...

Next Post
UP News

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मिर्जापुर में विकास की नई उड़ान.. सफर होगा और भी आसान

Myanmar earthquake disaster

International news : म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, मस्जिद समेत कई इमारतें गिरीं, कम से कम 20 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version