Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कंगाली की तरफ बढ़ता Pakistan वैश्विक कर्ज से कैसे उभरेगा?

क्या हो जब लोगों को खाने के लिए लोन लेना पड़े? घर खर्च चलाने के लिए एक से ज्यादा नौकरियां करनी पड़े। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दर-दर भटकना पड़े।

Neel Mani by Neel Mani
August 14, 2024
in Latest News, विदेश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: क्या हो जब लोगों को खाने के लिए लोन लेना पड़े? घर खर्च चलाने के लिए एक से ज्यादा नौकरियां करनी पड़े। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दर-दर भटकना पड़े। ये सारे वो सवाल हैं, जिन्हें सुनने के बाद ही एक सिहरन सी होने लगती है, लेकिन ये सभी बातें भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में सामने आ रही है।

इन दिनों पाकिस्तान (Pakistan) बेहद खराब हालातों का सामना कर रहा है। इस देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही है। अगर ये कहा जाए कि पाकिस्तान धीरे-धीरे बर्बादी की तरफ अग्रसर हो रहा है तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। पाकिस्तान के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों की हालत ऐसी है कि उन्हें अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो-दो नौकरियां करनी पड़ रही है, तो अंदाजा लगाइए गांवो में रहने वाले लोगों का क्या हाल होगा?

RELATED POSTS

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

December 2, 2025

ये सारी जानकारी पाकिस्तान (Pakistan) में किए गए एक सर्वे से सामने आई है। इस मुल्क के 11 शहरों में रहने वाले लोगों पर ये सर्वे किया गया, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। इस रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं, कि शहरी इलाकों में 74 फीसदी लोगों के पास जरूरी सामान खरीदने तक के पैसे नहीं है। कई लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक से ज्यादा नौकरियां करने को मजबूर हैं।

इतना ही नहीं कई लोगों को अपना और परिवार का पेट भरने के लिए पैसे तक उधार लेने पड़ रहे हैं। आपको बता दें, पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में पल्स कंसल्टेंट्स द्वारा कराई गई सर्वे रिपोर्ट के जरिए पता चला है। पाकिस्तानी मीडिया ने ये सर्वे आधारित रिपोर्ट दिखाई है। पाकिस्तानी समाचार चैनल ARY ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि, पिछले एक साल में, जिस तरह से पाकिस्तान में महंगाई बढ़ी है, उस अनुपात में लोगों की इनकम में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :- भारत को सौंपे Maldives ने 28 द्वीप तो क्यों तिलमिला उठा चीन!

यही कारण है कि शहरों में रहने वाले कई लोगों को जरूरी चीजों में कटौती करनी पड़ रही है। इस देश की आर्थिक हालत इस हद तक खराब हो चुकी है कि उसे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशी कर्ज पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इसके चलते हर साल पाकिस्तान पर वैश्विक कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Tags: International NewsLatest NewsPAKISTAN
Share197Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
December 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
December 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
November 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर निकल कर आई है। ये खबर पाक को बड़े...

Next Post
Doda

Encounter in Doda: डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में एक कैप्टन शहीद, असलहा छोड़ भागे आतंकी... सर्च ऑपरेशन जारी

Bihar Mass Murder Suicide, Bihar Mass Murders, Bihar Suicide News

Crime News : पुलिस वाली की अय्याशी की भेंट चढ़ा पूरा परिवार... अब नहीं जलेगा इस घर में कोई चिराग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist