शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs BAN World Cup Live Match Update: छक्का मारकर विराट कोहली ने भारत को जीताया मैच, खेली नाबाद 103 रनों की पारी

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 19, 2023
in Breaking, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जा रहा है. इस आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों का तीसरा मैच है. जहां भारत ने अभी सभी मैच जीतकर पॉइंट टेबल के टॉप पर है, वहीं अफगानिस्तान ने सिर्फ एक जीत दर्ज की है. बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है और टीम इंडिया को गेंदबाजी का न्यौता दिया है.

 

RELATED NEWS

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

जुलाई 20, 2026
ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

जुलाई 18, 2026

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 40 वनडे मैच खेले जा चुका हैं. जिसमें से टीम इंडिया के पक्ष में 31 मुकाबले का नतीजा रहा है, वहीं बांग्लादेश ने 8 मैच जीते हैं. वहीं दूसरी तरफ बांग्लदेश के पक्ष में 8 मैच गए हैं और एक मैच बेनतीजा रहा. वहीं अगर वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के नेट टू नेट मुकाबलों की बात करें इसमें टीमें 4 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से तीन बार भारत को वहीं एक बार बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज किया है.

 

IND vs BAN Live 9.25: बांग्लादेश के खिलाफ 257 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली. इ्न्होंने टीम को छक्का मारकर जीत दिलाया. भारतीय टीम ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया.

 

IND vs BAN Live 8.50: छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 200 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है. टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं. रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद गिल ने अपना अर्ध शतक पूरा किया, वहीं अभी क्रीज पर विराट कोहली अर्धशतक बनाकर टिके हुए हैं, वहीं दूसरी छोर से उनका साथ केएल राहुल दे रहे हैं. भारत ने अपना तीन विकेट गंवा दिया है.

 

IND vs BAN Live 8.33: भारतीय टीम को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है. अय्यर छक्का मारने के प्रयास पर लॉग ऑन पर फिल्डर को कैच पकड़ा बैठे और टीम इंडिया 178 रनो के स्कोर पर अपने तीसा विकेट खो दिया है. अब क्रीज पर उनकी जगह केएल राहुल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं.

 

IND vs BAN Live 8.24: बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल के बदा विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने 48 गेंदों पर अपना 50 रन पूरा किया. 27 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन है.

 

IND vs BAN Live 8.10:  भारतीय क्रिकेट टीम ने स्कोर बोर्ड पर 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी भी जीत के लिए 108 रनों की जरूरत है. दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 7.52: अच्छे लय में दिख रहे शुभमन गिल अपना 50 रन पूरा कर आउट हो गए. सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वो अपने पचासा को बड़े स्कोर में तब्दिल नहीं कर पाए. अभी क्रीज पर श्रेयस अय्यर और विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 7.41:  बांग्लादेश के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का शुरुआत कमाल की रही, कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए लेकिन सलामी बल्लेबाज गिल ने अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया. इस समय क्रीज पर विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 7.32: बांग्लादेश द्वारा दिए गए 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 100 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है. कप्तान रोहित ने 48 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं, वहीं अब क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 7.20: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने वाले रोहित शर्मा 48 रन बनाकर कैच आउट हो गए हैं. रोहित ने 40 गेंदों पर 48 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, हालांकि वो अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए हैं. इस समय क्रीज पर विराट कोहली और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 6.53: 257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवर की बल्लेबाजी कर ली है. इस दौरान टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन है. कप्तान रोहित शर्मा अच्छे लय में दिख रहे हैं और 24 गेंदों पर 31 रन बनाकर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, दूसरी तरफ शुभमन गिल भी अच्छे लय में हैं.

 

IND vs BAN Live 6.30: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और क्रीज पर दूसरी तरफ उनका साथ देने शुभमन गिल उतरे हैं.  कप्तान रोहित ने आते ही दूसरी गेंद पर चौका लगाया है.

 

IND vs BAN Live 6.02: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहले इनिंग का खेल खत्म हो चुका है. अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश टीम 256 रनों पर ही ढेर हो गई. टीम इंडिया की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह और जडेजा ने की. इन दोनों ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके अलावा कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को भी 1-1 सफलता मिली.

 

IND vs BAN Live 4.57: शार्दुल ठाकुर ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई. बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे तौहीद हृदय पवेलियन लौट चुके हैं. इन्होंने 35 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली और टीम ने 179 रनों पर अपना 5वां विकेट खो दिया है.

 

IND vs BAN Live 4.45: कप्तान रोहित शर्मा ने 34वें ओवर से जसप्रीत बुमराह के दूसरा स्पैल कराना शुरु किया है. भारतीय पारी का 36वां ओवर बुमराह करा रहे हैं. वहीं मेहमान टीम की तरफ से क्रीज पर मुस्तफिजुर और हृदय बल्लेबाजी कर रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 4.37: भारत के लिए 34वां ओवर कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लाया. बुमराह अपने 10 ओवर के कोटे में से 5वां ओवर डाल रहे हैं. इस समय मेहमान टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन है.

 

IND vs BAN Live 4.27: भारत और बांग्लादेश मैच में शुरुआती 31 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश भारत के खिलाफ दबदबा बरकरार नहीं कर पाई और 150 रन के अंदर ही अपना शुरुआती 4 ओवर खो दिया है.

 

IND vs BAN Live 4.10: भारतीय क्रिकेट टीम को स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वापसी कराई है. जडेजा ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अच्छे लय में दिख रहे सलामी बल्लेबाज आउट हो गए.

 

IND vs BAN Live 4.06: बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज लिटन दास अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं.  उन्होंने भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. क्रीज पर दूसरे छोर से उनका साथ हृदय दे रहे हैं. 27 ओवर की समाप्ती पर बांग्लादेश टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है और यहां से टीम का प्रोजेक्ट स्कोर 250 के करीब दिख रहा है.

 

IND vs BAN Live 4.00: भारत ने की खेल में वापसी बांग्लादेश ने 129 रनों पर गंवाए अपने 3 विकेट. टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता प्राप्त हुई है.

 

IND vs BAN Live 3.32:  बांग्लादेश बल्लेबाजी पारी के खिलाफ का 18वां ओवर रवींद्र जडेजा करने आए हैं. बांग्लादेश ने स्कोर बोर्ड पर 100 के आंकड़े को पूरा कर लिया है और सिर्फ एक विकेट खोया है.

 

IND vs BAN Live 3.25: 16 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और बांग्लादेश टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है. भारत को पहली सफलता स्टार स्पीनर कुलदीय यादव ने दिलाई.

 

IND vs BAN Live 3.21: भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली सफलता मिल गई है. अर्धशतक पूरा करके तन्जिद हसन स्टार स्पिनर कुलदीय यादव का शिकार हुए. कुलदीप तीसरी ओवर के चौथी गेंद पर अच्छे लय में दिख रहे तन्जिद हसन एल्बी डब्लू आउट हो गए.

 

IND vs BAN Live 3.15: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तन्जेद हसन का भारत के खिलाफ अर्धशतक पूरा हो गया है. दूसरे छोर पर मौजूद लिटन दास भी 37 पन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. 14 ओवर के खेल की समाप्ती के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 रन है.

 

IND vs BAN Live 3.00: कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी पारी के 11वें ओवर से स्पीनर्स को लाया. भारत के लिए 11वां ओवर कुलदीप यादव कराने आए हैं. इन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए हैं.

 

IND vs BAN Live 2.56: पहला बैटिंग पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. 10 ओवर की समाप्ती के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान 63 रन है. बांग्लदेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज तान्जिद हसन नाबाद 40 और लिटन दास नाबाद 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

 

IND vs BAN Live 2.52: बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपने चौथे ओवर में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने गेंद कराया. दरअसल 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, वहीं ओवर की बाकी तीनों गेंद कराने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने विरोट कोहली के हाथों मे बॉल पकड़ाया, जिसमें उन्होंने दो सिंगल दिया.

 

IND vs BAN Live 2.44: 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या पिच पर फिसल गए. इसके कारण मैदान में भारत के मेडिकल स्टाफ को बुलाकर बैंडेज कराया गया और खेल थोड़ी देर के लिए बाधित रहा और उनकी जगह पर विराट कोहली बॉलिंग करने आए.

 

IND vs BAN Live 2.40:  भारत बनाम बांग्लादेश मैच में शुरुआत 8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. इस दौरान बांग्लादेश ने अब तक अपना एक भी विकेट नहीं खोया है और भारत के खिलाफ एक सधी शुरुआत दिलाई है. टीम इंडिया की तरफ से 9वां ओवर भारत के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करा रहे हैं.

 

IND vs BAN Live 2.30:  भारत गेंदबाजी पारी का शुरुआती 6 ओवर समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों तरफ से गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह ने अपने तीन ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए हैं वहीं सिराज ने भी सिर्प 14 रन दिया है.

 

IND vs BAN Live 2.23: पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश के लिए 5 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है. इस समय बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है.

 

IND vs BAN Live 2.18: 4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और दूसरी तरफ से मोहम्मद सिराज ओवर डाल रहे हैं. भारत ने बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाकर रखा है. बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन है.

 

IND vs BAN Live 2.00: भारत की तरफ से पहला ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करने आए. वहीं बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करने तन्जिद और लिटन दास कर रहे हैं.

Tags: icc cricket world cup 2023 liveind vs ban live scoreIndia vs Bangladesh Live Scoreindia vs bangladesh live score todayNEWS 1 INDIARohit Sharmaworld cup 2023
Share198Tweet124Share50

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Breaks Silence on Retirement: lord’s में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद संन्यास पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma on Retirement : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से...

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

ODI World Cup: क्या 2027 वर्ल्ड कप में फिर दिखेंगे रोहित? लगातार शानदार प्रदर्शन कर बनाए ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Rohit Sharma ODI World Cup Records, रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज़ों में अपनी अलग...

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

IND vs ENG ODI: क्या रोहित शर्मा रचेंगे नया इतिहास? इंजमाम उल हक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 20 रन दूर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Inzamam ul Haq's ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रोहित शर्मा...

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

Padma Shri Award : क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित हुए रोहित शर्मा, खेल जगत की कई हस्तियों को मिला सम्मान

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

Padma Shri Award Ceremony: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों...

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

Rohit Sharma sixes record: रोहित शर्मा ने दुनिया भर में लगाए रिकॉर्ड छक्के, लेकिन एक टीम ऐसी भी जिसके खिलाफ नहीं जड़ पाए सिक्स

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

Rohit Sharma sixes record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में...

Next Post
Gazipur: गाजीपुर अंडर 15 बालिकाओं का होगा आयु सत्यापन, 21 अक्टूबर को जाएंगी नोएडा

Gazipur: गाजीपुर अंडर 15 बालिकाओं का होगा आयु सत्यापन, 21 अक्टूबर को जाएंगी नोएडा

UP: यूपीसीए का मंडल खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, इकाना में निःशुल्क प्रवेश करके वर्ल्ड कप का मैच देखेंगे 1000 प्लेयर्स

UP: यूपीसीए का मंडल खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, इकाना में निःशुल्क प्रवेश करके वर्ल्ड कप का मैच देखेंगे 1000 प्लेयर्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist