गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP: यूपीसीए का मंडल खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, इकाना में निःशुल्क प्रवेश करके वर्ल्ड कप का मैच देखेंगे 1000 प्लेयर्स

by Saurabh Chaturvedi
अक्टूबर 19, 2023
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए का राज्य के मंडल खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. इसके तहत 1000 मंडल खिलाड़ियों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच को निशुल्क दिखाया जाएगा.

नीदरलैंड बनाम श्रीलंका मैच देखेंगे बच्चे

यूपीसीए के अपैक्स कौंसिल सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बड़ी बात बताई है. उन्होंने कहा है कि इस साल खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 श्रृंखला के दौरान गाजीपुर मंडल (जनपद – गाजीपुर, मऊ, बलिया एवं आजमगढ़) के ट्रायल हेतु पंजीकृत युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के सभी पहलुओं से रूबरू कराने के खास उद्देश्य से इकाना में प्रवेश कराया जाएगा. दरअसल राजधानी लखनऊ में स्थित इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कई सारे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जा रहे हैं. आगामी 21 अक्टूबर 2023 को नीदरलैंड बनाम श्रीलंका मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान मंडल के 1000 खिलाड़ियों को स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश कराया जाएगा.

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

दूरगामी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है ये फैसला

बता दें कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से हटकर युवा प्लेयर्स के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए और बच्चों के सुविधाजनक आवागमन को देखते हुए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने ये बड़ा फैसला लिया है कि दिन में खेला जाने वाला मैच दिखाएगी. इस सिलसिले में जनपद मऊ में डॉ० संजय सिंह, बलिया से अजीत सिंह और अजय सिंह, आजमगढ़ से जे. पी. सिंह को भी अवगत कराया गया है. बी.सी.सी.आई (BCCI) के उपाध्यक्ष तथा यू.पी.सी.ए.(UPCA) मुख्य संरक्षक राजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्रिकेट तथा क्रिकेट प्लेयर्स के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी संजीदगी तथा दूरगामी नतीजों को ध्यान में रखते हुए यूपीसीए के पदाधिकारियों ने ये बड़ा फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- Gazipur: गाजीपुर अंडर 15 बालिकाओं का होगा आयु सत्यापन, 21 अक्टूबर को जाएंगी नोएडा

किसी भी परेशानी पर इनसे करें संपर्क

संजीव कुमार सिंह ने आगे बताया कि मंडल खिलाड़ियों के मुकाबले में प्रवेश के नाम पर कोई भी राशि नहीं लिया जाएगा. इस शुल्क का पूरा वहन यूपीसीए द्वारा किया जाएगा. संजीव कुमार ने पंजीकृत मंडल खिलाड़ियों को संबोधित भी किया उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के असुविधा की स्थिति में रंजन सिंह (7007684929), संजय यादव (9721417744), हमीद (7517123486 / 86404942020) अजय सिंह (9120027471) अजित सिंह (9616110058) से सम्पर्क किया जा सकता है. चयनित बच्चों को खास निर्देश दिया गया है कि आगामी 21 अक्टूबर को ये इकाना स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर सुबह 8 बजे अपना रिपोर्टिंग करें. बता दें कि नीदरलैंड टीम इस वर्ल्ड कप में बहुत ही अच्छे फॉर्म में है और हाल ही में वर्ल्ड की टॉप टीमों में से एक साउथ अफ्रीका को मात दी है. ऐसे में इस मुकाबले का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है.

बच्चों के साथ अभिभावक भी हैं उत्साहित

खास बातये है कि चयनित बच्चों के अलावा कई और बच्चे भी इस दौरान निशुल्क मुकाबलों का लुफ्त उठा सकते हैं. 21 अक्टूबर के मैच के लिए सभी बसों के लिए पार्किंग स्थल के चिह्नित होते ही अवगत करा दिया जायेगा. यूपीसीए के इस बड़े फैसले से बच्चों समेत उनके अभिभावक में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. व्यावसायिक दृष्टि से इतर प्लेयर्स के भविष्य के प्रति संजीदगी के लिए मंडल के खिलाड़ी और उनके अभिभावक ने मुख्य संरक्षक राजीव शुक्ला और यूपीसीए के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

यूपीसीए सदस्य शाश्वत सिंह ने ये कहा

गौरतलब है कि यूपीसीए के डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के क्रिकेट के प्रति समर्पण, दूरगामी दृष्टिकोण तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के प्रति सकारात्मक नज़रिए से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लिया यह निर्णय लेना बहुत ही अभिनंदनीय है. इस फैसले की वजह से बच्चों का क्रिकेट के प्रति रूझान बढ़ेगा और खेल के बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा.

Tags: BCCIGAZIPURGAZIPUR HINDI NEWSGazipur NewsLatest NewsUP HINDI UPDATEUP NewsUPCAWorld Cup
Share196Tweet123Share49

Saurabh Chaturvedi

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
2024 से पहले विधानसभा की मायावती की कितनी तैयारी  

2024 से पहले विधानसभा की मायावती की कितनी तैयारी  

निठारी कांड के आरोपी हुए जेल से रिहा, मीडिया के सवालो पर  जोड़े हाथ

निठारी कांड के आरोपी हुए जेल से रिहा, मीडिया के सवालो पर जोड़े हाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In